फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   sugarcane farmers protest

पर्चियां न मिलने और गन्ना भुगतान को लेकर धरना प्रदर्शन 

Sat, 03 Feb 2018 12:44 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी Updated Sat, 03 Feb 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
sugarcane farmers protest
farmers
किसानों को गन्ना पर्चियां न देने और बकाया भुगतान को लेकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारियों ने चीनी मिल गेट के सामने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। साथ ही समस्याओं का समाधान न होने पर भूख हड़ताल और आमरण अनशन की चेतावनी दी है। 
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन टिकैत के तहसील अध्यक्ष देवेंद्र सिंह सोनू ने मिल गेट के सामने आयोजित धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहा कि मिल न तो छोटे किसानों को पर्चियां दे रही है और न ही उनका बकाया भुगतान किया जा रहा है। कहा कि अभी करोड़ों रुपये पिछले साल का बकाया है। पिछले साल भी भुगतान न होने से कई किसानों ने आत्महत्या तक कर ली थी, लेकिन इसके बाद भी किसानों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। कहा कि शीघ्र ही समस्याओं पर ध्यान न दिया गया तो भूख हड़ताल और आमरण अनशन किया जाएगा। इस दौरान लखविंदर सिंह, परमजीत सिंह, मंदीप सिंह, जसविंदर सिंह मंगा, रामनरेश सिंह, अयोध्या प्रसाद समेत यूनियन के कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed