फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   sugar mill

गोला, पलिया, बेलरायां और खंभारखेड़ा चीनी मिलों का पेराई सत्र शुरू

Sat, 07 Nov 2020 12:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2020 12:22 AM IST
विज्ञापन
sugar mill
गोला चीनी मिल के केन कैरियर में गन्ना डालते अधिकारी। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। जिले की गोला, पलिया, खंभारखेड़ा और बेलरायां चीनी मिल के पेराई सत्र का शुक्रवार को शुभारंभ हो गया।
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ। बजाज ग्रुप डायरेक्टर अशोक कुमार गुप्ता ने चीनी मिल के डोंगा पूजन से पूर्व नगर के प्राचीन शिव मंदिर, हनुमान मंदिर, मां मंगला देवी मंदिर, चीनी मिल परिसर स्थित लक्ष्मीनारायण मंदिर में पूजन किया। पुजारी दयानंद पांडे ने मुख्य अतिथि एसडीएम अखिलेश यादव और चीनी मिल अधिकारियों के साथ वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन में आहुति डलवाईं। मुख्य अतिथि ने चीनी मिल के तौल कांटों का पूजन कर तौल कांटो, बैलगाड़ी का पूजन कर किसानों को मिष्ठान, शाल भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर यूनिट हेड ओमपाल सिंह, गन्ना विकास समिति अध्यक्ष सुरेशचंद वर्मा, सचिव नंदलाल, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक आशुतोष मधुकर, आशीष सिंह आदि मौजूद रहे।
गन्ना भुगतान न होने से नाराज विधायक डोंगा पूजन में नहीं गए
चीनी मिल के पेराई सत्र के शुभारंभ पर डोंगा पूजन के दौरान हर किसी की नजर विधायक अरविंद गिरि को ढूंढती रहीं लेकिन गन्ने का भुगतान न होने से नाराज विधायक पेराई सत्र कार्यक्रम में नहीं गए। विधायक अरविंद गिरि ने बताया कि जनता ने उन्हें बड़े विश्वास के साथ चुना है। चीनी मिल पर किसानों का करोड़ों रुपये गन्ने का भुगतान बकाया है ।क्षेत्र का गन्ना किसान भुगतान न होने से परेशान हैं। ऐसे माहौल में जब किसान परेशान हैं तो चीनी मिल का पेराई सत्र का शुभारंभ किस काम का और जाने का भी कोई मतलब नहीं। विधायक ने नाराजगी जताते हुए ग्रुप डायरेक्टर एके गुप्ता को पत्र भी भेजा है।
विज्ञापन

-----------------
चीनी मिल में प्रथम इंडेंट की पूजा का हुआ आयोजन
पलियाकलां। पलिया चीनी मिल में प्रथम इंडेंट की पूजा मिल के प्रधान प्रबंधक गन्ना ने की। मिल गेट एवं बाह्य क्रय केन्द्र पर गन्ना खरीद के लिए 10 व 11 नवंबर के लिए एक लाख 97 हजार क्विंटल गन्ने का इडेंट संबंधित समितियों को प्रेषित किया गया। पूजन के दौरान प्रधान प्रबंधक गन्ना सुनील कुमार ढींगरा ने बताया कि वाह्य क्रय केन्द्रों पर खरीद के लिए 10 नवंबर को 21 हजार तथा 11 नवंबर को मिल गेट व वाह्य क्रय केन्द्रों के लिए एक लाख 76 हजार क्विंटल गन्ने का इडेंट संबंधित समितियों को भेजा गया है। बैलगाड़ियों/ट्रॉलियों को वैध तिथि की एसएमएस पर्चियों पर ही किसान गन्ना लाएं अन्यथा उन्हें मिल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इस दौरान एमएल चौधरी, आरएस कुशवाहा, हरीश ज्याला, संदीप कटियार, केपी सिंह, अशोक चौधरी, संजीव मान, कुलदीप राठी, सतीश श्रीवास्तव, विनीत गौतम, अशोक मौर्या मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
सरजू सहकारी चीनी मिल में पेराई सत्र का शुभारंभ
बेलरायां। सरजू सहकारी चीनी मिल के नवीन गन्ना पेराई सत्र 2020-2021 का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ शुरू हुआ। इस दौरान सांसद अजय मिश्र टेनी ने हवनकुंड में आहुतियां देकर चीनी मिल बेहतर चलने की कामना ईश्वर से की। चीनी मिल का शुभारंभ तो हो गया, लेकिन पेराई के लिए किसानों को करीब एक सप्ताह इंतजार करना पड़ेगा। इस मौके पर जीएम सुशील कुमार गौड़, चीफ इंजीनियर वीरेंद्र कुमार सिंह, सीसीओ एसके श्रीवास ने हवनकुंड में आहुतियां डाली। पंडित सोनेलाल ने मंत्रोचारण के साथ पूजा पाठ कराया। सांसद, विधायक, उपाध्यक्ष श्यामसुंदर पांडे ने चीनी मिल के बैलगाड़ी कांटा सख्या छह पर पहले गन्ना तुलवाने वाले ग्राम बघेया निवासी किसान जसवंत कुमार को सम्मानित किया। इस दौरान डनलप लेकर आए बैलों को गुड़ भी खिलाया गया। एसडीएम ओपी गुप्ता, सीए रवि चौधरी, चीफ केमिस्ट राजेश त्रिपाठी, अवर अभियंता लुकमान अहमद आदि मौजूद रहे।

--
खंभारखेड़ा चीनी मिल भी शुरू
महेवागंज। बजाज ग्रुप की खंभारखेड़ा चीनी मिल में नवीन पेराई सत्र का शुभारंभ यूनिट हेड रविंद्र कुमार तिवारी ने पूजा अर्चना कर किया। दोपहर 12 बजे मिल परिसर मे वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन पूजन हुआ। मिल के यूनिट हेड रविंद्र तिवारी, विधायक मंजू त्यागी ने केन कैरियर मे गन्ना डालकर शुभारंभ किया। इस मौके पर सहकारी गन्ना विकास समिति अध्यक्ष केके वर्मा, मिथलेश सिंह, सुमित त्यागी, हरिवंश लाल वर्मा, अखिलेश वर्मा आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed