फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Sugar mill flourished after 18 days of farmers' agitation

किसानों के आंदोलन के 18 दिन बाद गुलजार हुई चीनी मिल

Fri, 17 Dec 2021 01:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Sugar mill flourished after 18 days of farmers' agitation
पलिया मिल चलने के बाद डोंगा में डाला जा रहा गन्ना। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
यार्ड में गन्ने भरे वाहनों का लगा तांता, मिल चलने से कर्मचारियों में खुशी
विज्ञापन

पलियाकलां। 28 नवंबर से बकाया भुगतान को लेकर चल रहा किसान आंदोलन 18 दिन बाद खत्म हो गया। बृहस्पतिवार को मिल चलना शुरू हो गई है। मिल के सूने पड़े यार्ड में अब गन्ना भरे वाहनों का तांता लगा हुआ है। कर्मचारियों ने भी मिल चलने पर खुशी जताई है।
28 नवंबर से बकाया गन्ना भुगतान समेत कई मांगों को लेकर चीनी मिल में किसान आंदोलन कर रहे थे। आंदोलन बुधवार को मांगों को माने जाने के बाद खत्म हो गया। इसके बाद से किसानों द्वारा मिल में गन्ना पहुंचाने का कार्य शुरू हुआ। बृहस्पतिवार को करीब 19वें दिन से चीनी मिल पूरी तरह से चलने लगी है और किसानों द्वारा वाहनों से गन्ना मिल को लाया जा रहा है।
विज्ञापन

नवीन पेराई सत्र से बीते बुधवार तक जो चीनी मिल परिसर का यार्ड सूना पड़ा हुआ था वह बृहस्पतिवार की सुबह किसानों द्वारा गन्ना पहुंचाए जाने से आबाद दिखा। तड़के सुबह से शाम तक किसान अपना गन्ना चीनी मिल में ले जाते नजर आए। वहीं मिल चलने से कर्मचारियों में भी खुशी देखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed