फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   sugar cane

‘जल्द हो गन्ने के बकाए का भुगतान’

Sat, 07 Nov 2020 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
sugar cane
पलिया तहसील में प्रदर्शन करने पहुंचे भारतीय मजदूर यूनिट (सिंघानिया) के कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
पलियाकलां। गन्ने के बकाया भुगतान को लेकर भारतीय किसान मजदूर यूनिट (सिंघानिया) के बैनर चले यहां तहसील में धरना देकर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भी दिया गया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री को भेजे गए ज्ञापन में कहा गया है कि चीनी मिल पलिया ने किसानों को बकाया गन्ना भुगतान नाममात्र का किया है, जबकि कोविड-19 के चलते लॉकडाउन के कारण किसान काफी दिक्कत में हैं। दीपावली नजदीक है लेकिन किसान परेशान न होने से परेशान हैं। इस मौके पर संगठन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री दुर्गेश कुमार विश्वकर्मा ने कहा कि चीनी मिल मनमाने तरीके से काम कर रही है। किसानों का भुगतान न करके उनका शोषण किया जा रहा है। संगठन मांग करता है कि किसानों का बकाया भुगतान शीघ्र किया जाए। इस दौरान संगठन की प्रदेश सचिव मनप्रीत कौर, नंदकिशोर आर्य, गुरप्रीत सिंह जग्गा, सागर, सौरव यादव, रमाकांत दीक्षित समेत तमाम किसान मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने भंग की राकिमसं की सभी इकाइयां
गोला गोकर्णनाथ। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष पटेल श्रीकृष्ण वर्मा ने तत्काल प्रभाव से जिले की सभी इकाइयां भंग कर दी हैं।
जिलाध्यक्ष पटेल श्रीकृष्ण वर्मा ने बताया कि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीएम सिंह के आह्वान पर पांच नवंबर को राष्ट्रव्यापी चक्का जाम करने का आह्वान किया था। जिलाध्यक्ष का कहना है कि उनके स्वास्थ्य खराब होने पर जिले की सभी तहसील, ब्लॉक, गांव स्तर की इकाइयों को राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर चक्का जाम करने के लिए कहा गया था, लेकिन किसी भी इकाई ने निर्देश का पालन नहीं किया। इसलिए तत्काल प्रभाव से सभी इकाइयों को भंग कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed