{"_id":"5f834ebb8ebc3e9b7638acd7","slug":"sugar-cane-lakhimpur-news-bly423027987","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीनी मिलों में पेराई सत्र शुरू करने से पहले व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीनी मिलों में पेराई सत्र शुरू करने से पहले व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश
विज्ञापन
sugar cane
लखीमपुर खीरी। चीनी मिलों में नए पेराई सत्र शुरू होने में करीब एक माह का समय बचा है। इसको देखते हुए गन्ना आयुक्त संजय आर भूसरेड्डी ने सहकारी एवं निगम की चीनी मिलों के अध्यासियों को व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। खासकर पेराई सत्र के दौरान होने वाले ब्रेकडाउन में कमी लाने और दुर्घटनाओं को रोकने के लिए विभिन्न इंतजाम करने को भी कहा है।
जनपद में दो सहकारी मिल बेलरायां और संपूर्णानगर संचालित हैं, जिनमें 17 नवंबर से पेराई सत्र 2020-21 शुरू होना है। पिछले कुछ सालों से दोनों मिलों में पेराई के दौरान बिजली संबंधी ब्रेकडाउन होने से कई दिनों तक पेराई सत्र बाधित होता रहा है, जिसके कारण दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं। लिहाजा शासन इस बार गंभीरता से इन कमियों को दूर कराने के प्रयास में है, जिसके लिए गन्ना आयुक्त ने कहा है कि चीनी मिलों के मेन पैनल बोर्ड पर उचित अर्थिंग न होने और आसपास नमी होने से फॉल्ट होने की संभावना अधिक रहती है। उन्होंने फॉल्ट से बचाव और बिजली संबंधी संरक्षात्मक उपाय करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला गन्ना अधिकारी ब्रजेश कुमार पटेल ने बताया कि मिलों में अर्थिंग ठीक न होने से विद्युत उपकरण फुंकते हैैं और दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है। इससे मानव जीवन को क्षति की संभावना रहती हैै। इस संबंध में अर्थ पिट को लोकेट कर उसका रजिस्टेंस 0.5 ओह्म से पांच ओह्म के मध्य रखने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही मोटर पैनल एवं डीबी पर आईएस 3043 के अनुसार अर्थिंग सिस्टम स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं। सभी मोटरों का तापमान इलेक्ट्रिशियन द्वारा प्रत्येक शिफ्ट में रजिस्टर में नोट करने और मेन पैनल में तीनों फेज में लोड बराबर करने को कहा गया है।
--
अभी से कमियों को दूर कर लेने से चीनी मिल में टूट-फूट में कमी आएगी। मिल की क्षमता उपयोग में वृद्धि होगी, जिससे गन्ने की अधिक पेराई संभव हो सकेगी।
-ब्रजेश कुमार पटेल, जिला गन्ना अधिकारी
रोजगार और गन्ना भुगतान के लिए विधायक ने चीनी मिलों को भेजा पत्र
गोला गोकर्णनाथ। विधायक अरविंद गिरि ने क्षेत्र के बेरोजगार और गन्ना किसानों के बकाए भुगतान के लिए बजाज हिंदुस्थान शुगर लिमिटेड गोला, कुंभी और गुलरिया चीनी मिल के यूनिट हेड को पत्र भेज कर कहा है कि प्रधानमंत्री के पिछले और वर्तमान कार्यकाल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सहयोग से अनेक योजनाओं द्वारा जिले की आवागमन, स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा में सुधार हुआ है। वहीं बेरोजगारी दूर करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ रही है। कहा कि जिला गन्ना फसल प्रधान है। जिले में तीन सरकारी और सात निजी चीनी मिलें अपनी पहचान बनाए हैं। बाढ़ कटान की समस्या भी लोगों को परेशान करती रहती है।
विज्ञापन
क्षेत्र की तीन चीनी मिलों में स्थानीय 10 से 15 प्रतिशत लोगों को ही रोजगार मिलता है। इन मिलों में तकनीकी और विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मचारी दूसरे जिलों से आते हैं या ठेकों पर काम लिया जाता है। जबकि स्थानीय लोग बेरोजगार घूम रहे हैं। चीनी मिलों में स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार दिया जाए तो क्षेत्र की विषम समस्या हल हो जाएगी। विधायक अरविंद गिरि ने बताया कि कुंभी चीनी मिल के महाप्रबंधक को पत्र भेजकर 18 अक्तूबर को दोपहर 12 बजे, गुलरिया चीन मिल के महाप्रबंधक को पत्र भेजकर बेरोजगारी और गन्ना भुगतान की समस्या से निजात दिलाने के लिए 21 अक्तूबर को दोपहर 12 बजे कार्यकर्ताओं के साथ वार्ता का समय निर्धारित किया है। वहीं बजाज हिंदुस्थान शुगर लिमिटेड के अध्यक्ष ग्रुप ऑपरेशंस एके गुप्ता को पत्र भेजकर 27 अक्तूबर का समय निश्चित किया है ताकि समस्याओं पर कार्यकर्ताओं के सामने ही बात हो। संवाद