{"_id":"5e88777a8ebc3e76d2168f63","slug":"sucide-lakhimpur-news-bly4016378163","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
मैगलगंज खीरी। थाना क्षेत्र में एक विवाहिता ने फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने मायके वालों की तरफ से मिली तहरीर के आधार पर पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
बता दें कि गांव हरनहा निवासी रजनीश सिंह की शादी 12 मई 2018 को सीतापुर जिले के महोली थाना क्षेत्र के गांव चंदपुरवा निवासी वीरपाल सिंह की पुत्री राधा (22) से हुई थी। शनिवार सुबह राधा ने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने मृतका के ससुराल वालों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतका के पिता वीरपाल की तहरीर पर पति रजनीश सिंह, जेठ रमेश, नंदोई पंकज सिंह व ननद नीलम निवासी गुरदफ़ा थाना हरगांव सीतापुर के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।