{"_id":"685fb703bd4cc6a72b0f5f65","slug":"such-post-was-made-from-the-facebook-id-of-the-lekhpal-in-lakhimpur-kheri-2025-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri: लेखपाल की फेसबुक आईडी से की गई ऐसी पोस्ट, ब्राह्मण समाज ने कर दी कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri: लेखपाल की फेसबुक आईडी से की गई ऐसी पोस्ट, ब्राह्मण समाज ने कर दी कार्रवाई की मांग
Sat, 28 Jun 2025 03:10 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 28 Jun 2025 03:10 PM IST
सार
इटावा के कथावाचक प्रकरण पर लेखपाल की फेसबुक आईडी से ऐसी पोस्ट कर दी गई, जिससे ब्राह्मण समाज में आक्रोश फैल गया। समाज के लोगों ने धरना प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
ब्राह्मण समाज के लोगों ने किया धरना प्रदर्शन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखीमपुर खीरी में इटावा कथावाचक विवाद पर गोला गोकर्णनाथ क्षेत्र के लेखपाल की फेसबुक आईडी पर एक पोस्ट साझा की गई। जिससे ब्राह्मण समाज के लोगों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने शनिवार को धरना प्रदर्शन किया और लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उधर, मामले में लेखपाल जयप्रकाश वर्मा ने पोस्ट डिलीट कर दी। उनका कहना है कि यह पोस्ट उनके द्वारा नहीं की गई। उनके सहयोगी ने पोस्ट कर दी थी। इस संबंध में उन्होंने पुलिस को तहरीर भी दी है।
विज्ञापन
शुक्रवार शाम लेखपाल जयप्रकाश वर्मा की फेसबुक आईडी पर एक पोस्ट साझा की गई थी। शनिवार को मामले ने तूल पकड़ गया। ब्राह्मण समाज के लोगों का आरोप है कि लेखपाल की पोस्ट समाज की भावना आहत करने वाली है। समाज के लोगों ने कोतवाली के निकट पार्क में धरना प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
ब्राह्मण समाज के लोगों ने एसडीएम युगांतर त्रिपाठी और एएसपी प्रशांत कुमार को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। एसडीएम और एएसपी ने मामले में विधि कार्रवाई का आश्वासन दिया है। प्रदर्शन में डॉ पीयूष शुक्ला, विजय मिश्रा, हरिद्वार बाजपेई, राकेश त्रिपाठी एडवोकेट, अशोक शुक्ला एडवोकेट आदि बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन