फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Students took out a rally on the centenary of Kakori train action

Lakhimpur Kheri News: काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी पर छात्राओं ने निकाली रैली

Fri, 08 Aug 2025 11:27 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 08 Aug 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Students took out a rally on the centenary of Kakori train action
तिरंगा रैली निकालती छात्राएं। स्रोत : काॅलेज
लखीमपुर खीरी। काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव के अवसर पर भगवानदीन आर्य कन्या महाविद्यालय की एनसीसी कैडेट्स ने एनसीसी एएनओ लेफ़्टिनेंट सविता शुक्ला के नेतृत्व में तिरंगा रैली निकाली। प्राचार्या प्रो. गीता शुक्ला ने झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली मुख्य मार्गों से होकर गुजरी, जिसमें छात्राएं और शिक्षिकाएं मौजूद रहीं। इस दौरान छात्राओं ने पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा व अन्य पुलिसकर्मियों को ख़ुद से बनाई राखियां बांधी। एनसीसी कैडेट्स ने 26 यूपी बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल चित्रसेन को व अन्य सभी पदाधिकारियों को राखी बांधी।
विज्ञापन

युवराज दत्त महाविद्यालय में हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत काकोरी ट्रेन एक्शन की शताब्दी के उपलक्ष्य में इतिहास छात्र परिषद द्वारा एक गोष्ठी और विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी विजेताओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ काकोरी ट्रेन एक्शन पर आधारित लघु फिल्म प्रदर्शन से हुआ।
विज्ञापन


इसके बाद निबंध, पोस्टर और क्विज प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। निबंध प्रतियोगिता में तूलिका पांडे प्रथम, नमिता देवी द्वितीय और स्वाति विश्वकर्मा तृतीय स्थान पर रहीं। पोस्टर प्रतियोगिता में स्वप्निल श्रीवास्तव प्रथम, ज्योति देवी द्वितीय और आसिया तृतीय विजेता चुनी गईं। क्विज प्रतियोगिता में कुलदीप प्रथम, अभय दिवाकर द्वितीय और मुस्कान तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम का संचालन प्राचार्य प्रो. हेमंत कुमार पाल ने स्वतंत्रता सेनानियों की अमर गाथाओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की आवश्यकता पर बल दिया, ताकि देशभक्ति की भावना जीवंत रहे। प्रो. नूतन सिंह ने हिंदुस्तान रिपब्लिकन एसोसिएशन के उद्देश्यों और गतिविधियों पर प्रकाश डाला। रचित कुमार ने काकोरी कांड के नायकों अशफाक उल्ला खां , राम प्रसाद बिस्मिल, ठाकुर रोशन सिंह और राजेन्द्र नाथ लाहिड़ी के योगदान को विस्तार से बताया।



गोष्ठी में असिस्टेंट प्रो. रचित कुमार, सतेंद्र पाल सिंह, विनय तोष गौतम, योगेश दुबे, डॉ. ओपी सिंह, डॉ. मानवेन्द्र, डॉ. सौरभ वर्मा और धर्म नारायण, रचित कुमार, डॉ. अजय कुमार वर्मा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed