फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Students took admission on 13 out of 15 seats of All India Quota

Lakhimpur Kheri News: ऑल इंडिया कोटे की 15 में से 13 सीटों पर विद्यार्थियों ने लिया प्रवेश

Wed, 25 Sep 2024 12:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
Students took admission on 13 out of 15 seats of All India Quota
मेडिकल कालेज में प्रवेश प्रक्रिया पूरी करता छात्र स्रोत: कालेज प्रशासन
लखीमपुर खीरी। जिले के मेडिकल कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया तेज हो गई है। ऑल इंडिया काउंसलिंग (कोटे) की 15 में से 13 सीटों पर छात्रों ने प्रवेश ले लिया है। प्रवेश लेने वाले अधिकांश छात्र राजस्थान और हरियाणा के बताए जा रहे हैं। कॉलेज की 85 सीटों पर स्टेट काउंसिलिंग से प्रवेश कराए जाएंगे। सत्र अगले माह से शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

मेडिकल काउंसिल में अपील के बाद जिले के मेडिकल कॉलेज में इसी सत्र से कक्षाओं के संचालन की अनुमति मिल गई थी। मान्यता मिलते ही कॉलेज प्रशासन प्रवेश की तैयारियों में जुट गया। शहर से करीब 10 किमी दूर देवकली कॉलेज की व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया गया। छात्रावास की व्यवस्थाओं को भी सुधारा गया है। हालांकि कई कार्य अभी बाकी बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

उम्मीद है कि बचे कार्य अगले माह सत्र शुरू होने से पहले पूरे कर लिए जाएंगे। कॉलेज में छात्रों का प्रवेश भी शुरू हो गया है। अब तक 13 छात्रों का प्रवेश हो चुका है। कॉलेज की 85 सीटों पर स्टेट काउंसिलिंग से प्रवेश कराया जाएगा। जल्द ही कक्षाओं का संचालन भी शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



अस्पताल के भवन का काम अब तक अधूरा
मेडिकल कॉलेज के अस्पताल का भवन शहर में बन रहा है। डेढ़ वर्ष से अधिक समय बीतने के बाद भी काम अधूरा है। बताया जा रहा है कि निर्माण वर्ष 2023 में ही पूरा हो जाना था। मगर अभी 75 फीसदी काम ही पूरा हो सका है। कार्य पूरा होने में तीन से चार माह का समय लग सकता है। कई अन्य व्यवस्थाएं भी अधूरी हैं।



ऑल इंडिया काउंसिलिंग से 15 सीटों पर प्रवेश होना है। अब तक 13 छात्र आ चुके हैं। अन्य 85 सीटों पर स्टेट काउंसलिंग से प्रवेश होगा। छात्रों के आने से पहले छात्रावास और व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली जाएंगी। - डॉ. आर्य देश दीपक, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed