फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Students show talent

विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

Wed, 14 Oct 2015 06:29 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Wed, 14 Oct 2015 06:29 PM IST
विज्ञापन
Students show talent
अमर उजाला एवं जिलेट गार्ड के संयुक्त तत्वावधान में शहर के विभिन्न डिग्री कॉलेजों में ‘व्यक्तित्व निर्माण एवं सफलता अपनी मुट्ठी में’ विषय पर कार्यशालाओं का आयोजन किया गया। यहां विद्यार्थियों को कॅरियर के बारे में बताया गया।
विज्ञापन

शहर के समीप चंद्रशेखर आजाद डिग्री कॉलेज में व्यक्तित्व विकास एवं बौद्धिक विकास विषय पर वाद विवाद प्रतियोगिता कराई गई। इसमें छात्राओं के ग्रुप से प्रियंका शुक्ला एवं छात्रों के ग्रुप से अश्वजीत विजयी रहे। यहां कानपुर से आए अंकित पांडे ने बताया कि विभिन्न जिलों में प्रतियोगिता आयोजित कर पांच सौ विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। इन प्रतिभागियों को दिल्ली में बुलाकर एक प्रतियोगिता कराई जाएगी। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक सुनीत माथुर, आरके गुप्ता, गायत्री यादव और मनीष सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

शहर के वाईडी डिग्री कॉलेज में प्राचार्य डॉ.आरके सिंह ने दीप प्रज्जवलन कर कार्यशाला का शुभारंभ किया। इसमें कॉलेज के काउंसिलिंग सेल के डॉ.संजय कुमार, डॉ.अजय आगा, डॉ.सुभाष चंद्रा, डॉ.इष्टविभू तथा डॉ.डीएन मालपानी ने अपने विचार व्यक्त किए। इस कार्यशाला में स्नातक तृतीय वर्ष एवं स्नातकोत्तर वर्ग के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों को विभिन्न ग्रुपों में बांटकर डिस्कशन कराया गया। यहां एमए द्वितीय वर्ष की छात्रा ज्योति गुप्ता और लक्ष्मी मिश्रा, बीए तृतीय वर्ष के अनूप कुमार और आभा सिंह, बीएससी तृतीय वर्ष की प्रभाली शुक्ला और अस्तुति जायसवाल तथा बीएस द्वितीय वर्ष के केपी सुंदरम और प्रभावी मिश्रा को चयनित किया गया। इसके अलावा रायल प्रूडेंस डिग्री कॉलेज में भी कार्यशाला का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed