{"_id":"0422ebf831b7d63c4a6c56a814afa709","slug":"students-awarded-for-their-performances-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलंकरण समारोह में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलंकरण समारोह में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा
लखीमपुर खीरी।
Updated Fri, 29 Jan 2016 09:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यहां कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ.ओपी गुप्ता ने दीप जलाकर की। छात्रों ने मां सरस्वती और भगवान गणेश की वंदना की। इसके बाद कॉलेज के भूतपूर्व छात्र मनीष अवस्थी ने देशभक्ति गीत गाया। मो.अमन ने नृत्य कर तालियां बटोरी, यहां छात्रों ने बहिरे बाबा नाटक मंचन का उपस्थित लोगों को खूब हंसाया। सोमदेव तिवारी की हास्य कविता और सुदामा चरित्र में विद्यार्थियों के अभिनय को सराहा गया। यहां इंटर में 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले लगभग 180 विद्यार्थियों को विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ.आरके जायसवाल और मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक ने पुरस्कृत किया। हाईस्कूल में 60 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वाले विद्यार्थियों को भी पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा कक्षा 6,7,8,9 और 11 में कक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले तथा 15 अगस्त तथा अन्य अवसरों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम करने वाले छात्रों को भी पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा स्काउट गाइड में प्रतिभाग करने वाले 16 तथा रेडक्रास में प्रतिभाग करने वाले 8 छात्रों को प्रधानाचार्य डॉ.आरके जायसवाल ने पुरस्कृत किया। यहां स्वच्छ भारत अभियान में विद्यालय स्तरीय प्रतियोगिता में 3, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में 3, पेंटिंग प्रतियोगिता के विजेता 3 तथा कक्षाओं की साज सज्जा के लिए 3 छात्रों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में वित्त एवं लेखाधिकारी विश्वनाथ सिंह, आरपी वर्मा, पीटीए अध्यक्ष रामआसरे यादव, पीटीए की संयुक्त मंत्री सुनीता सिंह, कोषाध्यक्ष संदीप सिंह, राजेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव सहित तमाम अभिभावक और शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन