फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Student wearing earphones dies after being hit by train

Lakhimpur Kheri News: इयर फोन लगाकर जा रहे छात्र की ट्रेन से कटकर मौत

Wed, 15 May 2024 03:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2024 03:54 AM IST
विज्ञापन
Student wearing earphones dies after being hit by train
मृतक धीरेंद्र गौतम - फोटो : Samvad
फरधान। कोतवाली क्षेत्र गोला में रजागंज और फरधान रेलवे स्टेशन के बीच इयर फोन लगाकर जा रहे छात्र की ट्रेन से कटकर मौत हो गई है। घटना से पूरे गांव में मातम है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र गोला के ग्राम करनपुर निवासी सफाई कर्मी ऋषि कुमार गौतम का 18 वर्षीय पुत्र धीरेंद्र गौतम गोला के एक इंटर कॉलेज में कक्षा ग्यारह का छात्र था। मंगलवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे वह रोज की तरह बाइक से घर से निकला था। मुढ़िया गांव के पास आंबेडकर मूर्ति के पास बाइक खड़ी कर दी। इयर फोन लगाकर रेलवे ट्रैक की ओर शौच के लिए चला गया। वापस लौटते वक्त गोला की ओर से आ रहे ट्रेन के इंजन की चपेट में आ गया।
विज्ञापन

उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। धीरेंद्र की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया है। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन



लोगों ने आवाज देकर किया बचाव का प्रयास
धीरेंद्र की मौत से ऋषि कुमार गौतम के घर में मातम है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इंजन चालक ने काफी दूर से हार्न बजाना शुरू कर दिया था। यह देख पास के खेतों में काम कर रहे लोगों ने भी खेतों से खड़े होकर शोर मचाना शुरू किया। घास काट रही महिला ने भी शोर मचाया, लेकिन धीरेंद्र के इयर फोन लगा था। किसी की आवाज उसे सुनाई नहीं दी। हादसे में उसकी जान चली गई। गांव में हर तरफ यही चर्चा है, कि यदि धीरेंद्र इयर फोन लगाकर नहीं गया होता तो उसकी जान नहीं जाती।

मृतक धीरेंद्र गौतम

मृतक धीरेंद्र गौतम- फोटो : Samvad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed