{"_id":"68851a1bb72e1ac8620596da","slug":"student-strangled-to-death-body-found-near-rawahi-canal-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-151693-2025-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: छात्रा की गला दबाकर हत्या, रवही नहर के पास मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: छात्रा की गला दबाकर हत्या, रवही नहर के पास मिला शव
Sat, 26 Jul 2025 11:40 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 26 Jul 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शहर से सटे एक गांव में किराये के कमरे पर कमरा लेकर रह रही छात्रा की गला दबाकर हत्या कर दी गई। शनिवार को उसका शव रवही नहर के पास मिला है। दुष्कर्म की आशंका के चलते स्लाइड बनाई गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मोहम्मदी क्षेत्र निवासी 20 वर्षीय छात्रा यहां एक इंस्टीट्यूट से ट्रिपल सी का कोर्स कर रही थी। दो साल पहले वह लखीमपुर आई थी। बताया जाता है कि शुक्रवार को अचानक वह लापता हो गई। इसकी सूचना परिजनों को मिली तो वे लखीमपुर पहुंचे। कोतवाली पहुंचकर पुत्री की गुमशुदा होने की तहरीर दी। पुलिस उसकी तलाश कर ही रही थी कि शनिवार सुबह अचानक उसका शव थाना खीरी के अमृतागंज क्षेत्र में रवही पुल के पास मिला।
घटना संदिग्ध होने के चलते तीन डॉक्टरों के पैनल से वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमॉर्टम कराया गया। देर शाम आई पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में युवती की गला दबाकर हत्या किए जाने की बात कही गई है। दुष्कर्म की आशंका के चलते स्लाइड बनाई गई है। कोतवाली प्रभारी हेमंत राय ने बताया कि जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
कॉल डिटेल खोलेगी घटना का राज
घटना के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया। रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या और स्लाइड बनाए जाने के बाद पुलिस खुलासे में जुट गई है। पुलिस, परिजनों से युवती का मोबाइल नंबर लेकर उसके संपर्क में आने वाले सभी लोगों का सीडीआर निकाली जा रही है। पुलिस इसी सीडीआर के आधार पर काम करके आरोपी का पता लगाने की कोशिश में जुट गई है। इतना ही नहीं पुलिस घटना स्थल के आस पास लगे सीसी कैमरे भी खंगालने में जुट गई हैै।
तो क्या कहीं और हत्या कर फेंका गया शव
घटना के बाद पुलिस तमाम अहम बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। अंदेशा जताया जा रहा है कि हत्या करने वाले युवक ने पहले युवती को कहीं बुलाया और फिर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। मामला दब जाए, इसको लेकर शव नहर के समीप छोड़कर भाग गया।