फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Student left college due to fear of being judged

Lakhimpur Kheri News: शोहदे के डर से छात्रा ने छोड़ा कॉलेज

Thu, 12 Oct 2023 12:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 12 Oct 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Student left college due to fear of being judged
सिकंदराबाद। शोहदे से डरी नीमगांव के एक गांव निवासी छात्रा ने कॉलेज जाना छोड़ दिया। छात्रा पांच दिन से पढ़ने नहीं जा रही है। छात्रा के बताने पर परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है, 24 घंटे बीतने के बाद भी पुलिस फोन कर छात्रा को परेशान करने वाले युवक का पता नहीं लगा सकी है।
विज्ञापन

मितौली के एक गांव निवासी व्यक्ति ने नीमगांव थाने में दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि बेहजम पुलिस चौकी के गांव निवासी उसकी भांजी बेहजम के एक इंटर कॉलेज में कक्षा 10 में पढ़ती है। एक लड़के ने किसी तरह उसका नंबर हासिल कर लिया और फोन करके परेशान करने लगा। छात्रा को आपत्तिजनक संदेश भेजता और गाली-गलौज करता है। मिलने बुलाता है। भांजी ने आपबीती परिजनों को बताई।
विज्ञापन

परिजनों ने लड़के के नंबर पर काल की तो उसने गालीगलौज की और जान से मारने की धमकी दी। लड़के की फोन कॉल और धमकी से छात्रा और परिजन सहमे हैं। छात्रा पांच दिन से पढ़ने नहीं गई है। पुलिस शिकायत के 24 घंटे बाद भी फोन करने वाले युवक के बारे में पता नहीं कर सकी है। थानाध्यक्ष नीमगांव अजीत कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed