फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Student going to coaching gang misdeed in lakhimpur kheri FIR registered against three youths

UP: कोचिंग जा रही छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, गन्ने के खेत में की गई दरिंदगी; पीड़िता की सहेली भी थी साथ

Mon, 15 Dec 2025 10:25 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फरधान (खीरी)
संवाद न्यूज एजेंसी, फरधान (खीरी) Published by: विकास कुमार Updated Mon, 15 Dec 2025 10:25 PM IST
सार

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग निकले। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर आसपास लगे जंगल-झाड़ियों में आरोपियों की तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका।

विज्ञापन
Student going to coaching gang misdeed in lakhimpur kheri FIR registered against three youths
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहेली के साथ कोचिंग जा रही छात्रा से लखीमपुर-बेहजम मार्ग पर कैमासुर गांव में बने यात्री सहायता बूथ के पास गन्ने के खेत में सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। बाइक सवार तीन अज्ञात बाइक सवारों ने वारदात को अंजाम दिया। उनके चंगुल से किसी तरह घर पहुंची छात्रा ने परिजनों को आपबीती सुनाई।

विज्ञापन

पहले दोनों छात्रा से दरिंदगी की जानकारी आ रही थी सामने
सूचना मिलने पर पुलिस ने मौका-मुआयना कर परिजनों की तहरीर पर तीन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हालांकि, पहले दोनों छात्राओं से दुष्कर्म की बात कही जा रही थी, लेकिन पूछताछ में एक छात्रा ने खुद के साथ घटना होने से इनकार कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इंटर में पढ़ती है पीड़ित छात्रा
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उनकी 17 वर्षीय पुत्री इंटर में पढ़ती है। वह अपनी सहेली के साथ सोमवार सुबह करीब छह बजे लीलाकुआं कस्बे में कोचिंग पढ़ने पैदल जा रही थी। कैमासुर गांव के पास बने यात्री सहायता बूथ के पास एक बाइक पर सवार तीन युवक आए और दोनों छात्राओं को रोका और जबरन गन्ने के खेत में खींच ले गए। आरोप है कि तीनों ने 17 वर्षीय छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म किया।

विज्ञापन

आरोपियों ने दी जान से मारने की धमकी
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग निकले। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर आसपास लगे जंगल-झाड़ियों में आरोपियों की तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस ने दोनों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। पुलिस ने तीन अज्ञात व्यक्तियों पर सामूहिक दुष्कर्म की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

पुलिस का बयान
घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। पूछताछ के दौरान एक छात्रा ने खुद के साथ घटना होने से इनकार कर दिया। हालांकि, मेडिकल में छात्रा के साथ कोई मेजर इंजरी की बात सामने नहीं आई है। छात्राओं ने किसी ठाकुर नाम के युवक का नाम लिया है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। -संकल्प शर्मा, एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed