{"_id":"683de663a209d864970c7665","slug":"structures-built-with-public-money-are-falling-prey-to-corruption-patel-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1009-147316-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता के पैसे से बने ढांचे चढ़ रहे भ्रष्टाचार की भेंट : पटेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता के पैसे से बने ढांचे चढ़ रहे भ्रष्टाचार की भेंट : पटेल
Mon, 02 Jun 2025 11:28 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 02 Jun 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
प्रेसवार्ता को संबोधित करते आम आदमी पार्टी के अवध प्रांत के अध्यक्ष विनय पटेल। संवाद
लखीमपुर खीरी। आम आदमी पार्टी के अवध प्रांत अध्यक्ष विनय पटेल ने कहा कि भाजपा सरकार की हर घर जल योजना अब हर घर छल योजना बन गई है। लखीमपुर जिले समेत अन्य कई जिलों से सूचनाएं आ रहीं हैं कि पानी के ओवरहेड टैंक फट रहे हैं। जनता के पैसों से बने ढांचे भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहे हैं। सरकार मूक दर्शक बनी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार भ्रष्टाचार की नींव पर खड़ी है।
पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि लखीमपुर में 5.31 करोड़ से बनी पानी की टंकी का ढह जाना भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार और लापरवाही की जीती जागती मिसाल है। उन्होंने बताया कि शेरपुर गांव में लोगों ने बताया कि पानी की टंकी बनाते वक्त कई कमियां पाई गईं, इसके बारे में शासन-प्रशासन को बताया भी गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
इस दौरान उनके साथ जिलाध्यक्ष हाशिम सिद्दीकी, पंचायत प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष विनय सिंह, आदर्श श्रीवास्तव, मोहम्मद रिजवान, निर्मल सिंह, सतनाम सिंह, रियाजुद्दीन समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे। संवाद