{"_id":"69e7c47df12a4b73770f93b0","slug":"strong-winds-caused-a-fire-burning-24-houses-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-173396-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: तेज हवा में भड़की आग, 24 घर जलकर खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: तेज हवा में भड़की आग, 24 घर जलकर खाक
Wed, 22 Apr 2026 12:09 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 22 Apr 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
बास बेरिया में आग बुझाते ग्रामीण। संवाद
ममरी। हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव बांसबेरिया में मंगलवार दोपहर तेज हवा के बीच भीषण आग लगने से करीब 24 मकान जलकर राख हो गए। आग में कई मवेशी जिंदा जल गए और लाखों रुपये की संपत्ति नष्ट हो गई।
मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे गांव में अचानक आग लग गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते, तेज हवा के चलते आग तेजी से फैल गई और पूरे गांव को अपनी चपेट में ले लिया। आग में नसीम, मोहसिन, जगदीश, राजीव, मूलचंद, देवकरण, महादेव, सुरेश, बाबूराम, जयजय राम, बालक राम, प्रमोद कुमार, सर्वेश कुमार, मानसिंह, उमेश चंद, रामआसरे, निलेश, विमलेश, तौलेराम, राम किशन, मानसिंह, जबर अली, कय्यूम अली सहित करीब दो दर्जन लोगों के घर जल गए। घरों में रखी पूरी घरेलू संपत्ति राख हो गई।
आग की चपेट में आकर एक गाय और कई बकरियां समेत अन्य पालतू पशु जिंदा जल गए, जबकि कई पशु गंभीर रूप से झुलस गए।
सूचना पर थाना प्रभारी सुनील मलिक और गोला फायर सर्विस स्टेशन के प्रभारी सुरेंद्र सिंह शिंदे दमकल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
तहसीलदार भीम सिंह राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। वहीं बांकेगंज पशु चिकित्सालय के डॉक्टरों की टीम ने घायल पशुओं का इलाज किया। इस अग्निकांड में भारी नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।