फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Strong village-developed state Campaign to be launched

सशक्त गांव-विकसित प्रदेश  के लिए छेड़ी जाएगी मुहिम

Wed, 21 Sep 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Wed, 21 Sep 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
Strong village-developed state Campaign to be launched
panchayat - फोटो : Bureau

विज्ञापन
सशक्तीकरण को आज से होंगी ग्राम सभा की बैठकें
बांकेगंज, बेहजम, बिजुआ और धौरहरा का रोस्टर तैयार

 सशक्त गांव विकसित प्रदेश अभियान के तहत ग्राम पंचायतों को सशक्त करने के लिए दशकों पुराने फार्मूले को लागू करने का आगाज गुरुवार यानी आज से होने वाली 15 ग्राम सभा की बैठकों से हो जाएगा, जिसके बाद डीएम की ओर से जारी रोस्टर के मुताबिक चयनित ब्लाकों की ग्राम पंचायतों में ग्राम सभा की बैठकें कराई जाएंगी। चयनित ग्राम पंचायतों की ग्राम सभा बैठकों में राज्य और केंद्र सरकार की ओर से संचालित योजनाओं का लाभ लेने के बारे में जागरूक किया जाएगा। साथ ही ग्रामीणों को संवेदनशील करने, जन सहभागिता बढ़ाने और स्थानीय स्वशासन को मजबूत करने के लिए जानकारियां दी जाएंगी। ताकि गांवों में विकास की जरूरतों के हिसाब से खाका तैयार किया जा सके। 
पहले चरण में बांकेगंज, बेहजम, बिजुआ और धौरहरा ब्लाक की ग्राम पंचायतों को चुना गया है। 22 सितंबर से हो रहे आगाज को सफल बनाने के लिए डीएम, सीडीओ और संबंधित एसडीएम पांच-पांच ग्राम पंचायतों की बैठक में उपस्थित होकर प्रतिभाग करेंगे। शासन ने ग्राम सभा की बैठक का वीडीओ के साथ ही रिपोर्ट बनाने (दस्तावेजीकरण) करने के आदेश भी दिए हैं। इसे सफल बनाने के लिए शासन ने बृहस्पतिवार को सुबह 10 से 12 बजे तक कार्यालय में बैठने की बाध्यता से वरिष्ठ अधिकारियों को मुक्त कर दिया है। 
विज्ञापन

 
इन ग्राम पंचायतों में आज से होंगी बैठकें
जिला पंचायत राज अधिकारी सुनील कुमार पांडेय ने बताया कि बांकेगंज ब्लाक की 15 ग्राम पंचायतों ग्रंट नंबर तीन, खंजनपुर, खजुहा, कुकरा, सिकंदरपुर, हजरतपुर, पहाडनगर, पहाड़पुर, जटपुरा, हरदुआ, खरेहटा, थरवरनगंज ग्रंट, सुआबोझ, सलावतनगर, डालपुर ग्रंट में ग्राम सभा की बैठकें होंगी। इसके बाद भी प्रत्येक बृहस्पतिवार को अगले ब्लाक जैैसे बिजुआ, बेहजम और धौरहरा (आंशिक) का भी रोस्टर जारी कर दिया गया है, जिनमें 29 दिसंबर 2016 तक बैठकें कराई जाएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
ग्राम पंचायतों में ग्राम सभा की बैठकें सुनिश्चित होने तक अभियान सभी 1167 ग्राम पंचायतों में चलाया जाएगा। एडीओ पंचायत ग्राम सभा बैठक की वीडीओ और रिपोर्ट संकलित कर डीपीआरओ कार्यालय में जमा करेंगे, जिसके बाद चुनी हुई रिपोर्ट की प्रतियां निदेशालय भेजी जाएंगी। समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों (विकास से संबंधित) को भी बैठक में फ्रंट लाइन कर्मी की उपस्थित सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं। 
-अमित सिंह बंसल, सीडीओ 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed