{"_id":"69ee5f10c67e16533b0fdc94","slug":"strong-game-great-victory-girls-showcase-their-skills-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1009-173763-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: दमदार खेल, शानदार जीत... बालिकाओं ने दिखाया हुनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: दमदार खेल, शानदार जीत... बालिकाओं ने दिखाया हुनर
Mon, 27 Apr 2026 12:23 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 27 Apr 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
लालपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रमाणपत्रों के साथ मौजूद महिला खिलाड़ी। संवाद
- फोटो : भिनगा स्थित श्रीवास्तव बुक डिपो का निरीक्षण करते अधिकारी।
लखीमपुर खीरी। अस्मिता खेलो इंडिया अभियान के तहत उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन की ओर से जिला खेल मैदान लालपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में बालिकाओं की हैंडबॉल और वॉलीबॉल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें जिले की विभिन्न टीमों की बालिका खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर अपने खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।
वॉलीबॉल के फाइनल मुकाबले में रामपुर गोकुल और दीनदयाल इंटर कॉलेज की टीमों के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें रामपुर गोकुल की बालिकाओं ने एकतरफा खेल दिखाते हुए 21-8 से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया। हैंडबॉल के फाइनल में स्टेडियम टीम और पंडित दीनदयाल सीबीएसई की टीम आमने-सामने रहीं, जहां रोमांचक मुकाबले में स्टेडियम टीम ने 10–7 से जीत हासिल की।
जिला ओलंपिक एसोसिएशन के आयोजन सचिव शरीफ तारा ने बताया कि इस लीग का उद्देश्य बालिकाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना और उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच देना है। ऐसे आयोजनों से बेटियों का आत्मविश्वास बढ़ता है और वे खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित होती हैं।
विज्ञापन
समापन समारोह में नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव ने मुख्य अतिथि के रूप में खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेलों में महिलाओं की भागीदारी नारी सशक्तीकरण का सशक्त माध्यम है। उन्होंने विजेता और प्रतिभागी बालिकाओं को मेडल, प्रमाणपत्र और टी-शर्ट प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर विवेक गुप्ता, ओमप्रकाश, रमेश, जिमी, संजय, मालिक इरफान, अरशद काजी, उमाशंकर और रवि सहित कई लोग मौजूद रहे।