फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Stray animals are causing damage, farmers sit on dharna in the block

Lakhimpur Kheri News: छुट्टा पशु पहुंचा रहे नुकसान, ब्लॉक में धरने पर बैठे किसान

Wed, 04 Sep 2024 03:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2024 03:38 AM IST
विज्ञापन
Stray animals are causing damage, farmers sit on dharna in the block
ईसानगर। छुट्टा पशुओं से परेशान ईसानगर ब्लॉक के किसानों ने मंगलवार को ब्लॉक परिसर में धरना दिया। समस्या का समाधान न होने पर आमरण अनशन की चेतावनी दी। विरोध-प्रदर्शन में 10 से अधिक गांवों के 500 से ज्यादा किसानों ने भाग लिया। ब्लॉक में कई घंटे तक नारेबाजी की गई।
विज्ञापन

ईसानगर ब्लॉक क्षेत्र के गनेशपुर, ईसानगर, चहलार, शिवपुर, लौकाही, मल्लापुर, विरसिंहपुर आदि गांवों के 500 से अधिक किसान सुबह ब्लॉक कार्यालय पहुंचे। छुट्टा पशुओं की समस्या के समाधान को लेकर धरने पर बैठ गए। नारेबाजी करने लगे। किसानों ने करीब एक सप्ताह पहले इस संबंध में एसडीएम और बीडीओ को ज्ञापन भी दिया था।
विज्ञापन

विराेध- प्रदर्शन के दौरान किसानों ने कहा कि लाखों रुपये लगाकर फसल उगाई जाती है। किसान दिन रात खेतों की रखवाली करते हैं। धूप हो या बरसात हम खेतों में पड़े रहते हैं। अगर थोड़ा सा चूक हो जाए तो खेत साफ हो जाते हैं। आजीविका चलाना मुश्किल हो रहा है। अगर इस समस्या का निराकरण नही होता है तो वे लोग आमरण अनशन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों के प्रदर्शन की सूचना पर पहुंचे एसडीएम धौरहरा राजेश कुमार, सीओ प्रीतमपाल धौरहरा प्रीतम पाल सिंह ने किसानों के प्रतिनिधि मंडल से वार्ता की। किसानों ने समस्या को लेकर ज्ञापन दिया। एसडीएम धौरहरा ने बताया कि ब्लॉक के दो गांव मूड़ी और शंकरपुर में भूमि चिह्नित की गई है। बुधवार से गोशाला का निर्माण शुरू कराया जाएगा। योजना बनाकर ज्यादा से ज्यादा गोवंश को पकड़वा कर चल रही गो-शालाओं में संरक्षित किया जाएगा। इस पर किसान मान गए और धरना स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed