फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Storm increased trouble, power failure

Lakhimpur Kheri News: आंधी ने बढ़ाई मुसीबत, बिजली गुल

Thu, 25 May 2023 12:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 25 May 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Storm increased trouble, power failure
आंधी में गिरे पेड़ से टूटे बिजली के तार
लखीमपुर खीरी। मंगलवार की आधी रात आई आंधी से शहर की बिजली गुल हो गई। बुधवार दोपहर बाद विद्युत आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

आंधी से इंडस्ट्रियल एरिया में लगे 11 हजार की हाइटेंशन लाइन के दो पोल गिर गए। इससे छाउछ फीडर की विद्युत आपूर्ति प्रभावित हो गई। कलक्ट्रेट पॉवर हाउस के तहत अंडर ग्राउंड केबिल जलने से नौरंगाबाद, रामापुर, कलीमपुर, मीरपुर सहित कई मोहल्लों की बिजली गुल गई। रात से लेकर बुधवार दिन में दोपहर तक बिजली न आने से शहरवासियों से लेकर आस पास के गांव के लोग करीब 12 घंटे तक गर्मी से परेशान होते रहे।

सिकंदराबाद में मंगलवार देर रात आंधी आने के कारण 33 केवीए लाइन ब्रेक डाउन होने से बिजली सप्लाई ठप हो गई। इससे लोग गर्मी से परेशान होने के साथ मोबाइल चार्ज करने के लिए परेशान होते रहे। मोहम्मदी में भी गांव केहुआ, खजुहा, गुलरिया, परवसतनगर सहित कई अन्य गांवों में कई घंटे बिजली गुल रही।

आंधी में गिरे पेड़ से टूटे बिजली के तार

आंधी में गिरे पेड़ से टूटे बिजली के तार

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed