फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Stork swimming in the lake to see the school children spellbound

झील में तैरते सारस देखकर मंत्रमुग्ध हुए स्कूली बच्चे

Wed, 10 Feb 2016 06:27 PM IST
बांकेगंज।
बांकेगंज। Updated Wed, 10 Feb 2016 06:27 PM IST
विज्ञापन
Stork swimming in the lake to see the school children spellbound
दक्षिण खीरी वन प्रभाग ने बुधवार को सारस डे मनाते हुए बच्चों को मैलानी रेंज स्थित नगरिया झील का भ्रमण कराया। इस मौके पर वनाधिकारियों और विशेषज्ञों ने सारस पक्षी के महत्व और उसके बारे में विस्तार से बताया।
विज्ञापन

मैलानी रेंज के नगरिया झील पर सारस डे हुआ। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में डीएफओ साउथ नीरज कुमार ने बच्चों को बताया कि सारस राज्य पक्षी है, इनकी संख्या कम हो रही है। कहा कि सारस के संवर्धन और संरक्षण के लिए प्रदेश सरकार ने सारस संरक्षण समिति का गठन किया है, जिसके तहत सारस के संरक्षण के प्रयास किए जा रहे हैं। भीरा रेंज की प्रभारी रेंजर एवं ट्रेनी आईएफएस वासवी प्रकाश ने बच्चों को सारस और नम भूमि से संबधित महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराते हुए उनके संरक्षण और संवर्धन को जागरूक किया। इस मौके पर उ.प्र वन्य जीव सलाहकार परिषद के सदस्य एवं वन्यजीव विशेषज्ञ डॉ वीपी सिंह ने भी बच्चों को संबधित जानकारी दी। कार्यक्रम में पक्षी विशेषज्ञों सतपाल सिंह, डॉ पुष्पेंद्र वर्मा, डॉ कैलाश यादव, विक्रम तिवारी आदि ने भी बच्चों को सारस के संबंध में जानकारी उपलब्ध कराते हुए जागरूक किया। नगरिया झील में कलरव करते रंग-बिरंगे प्रवासी पक्षियों और आसमान में उड़ते सारस जोड़ों ने यहां आए लोगों का मन मोह लिया। इस मौके पर रेंजर मैलानी डीएस यादव, गोला यूसी राय, मोहम्मदी हरद्वार सिंह यादव, शारदा नगर भगवान सिंह यादव, मैगलगंज एसएन यादव, फारेस्टर ब्रजेश कुमार, जगदीश वर्मा राम मिलन, राजेश कुुमार, राम नरेश वर्मा, डॉ यूसुफ अली, बा स्कूल वार्डन निशी पांडे, शिक्षिका चित्रा त्रिपाठी, सविता त्रिपाठी, रीता भास्कर सहित वनाधिकारी, कर्मचारी सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं और स्कूली बच्चे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed