{"_id":"649ad663e1d8edf3c207a377","slug":"stork-count-completed-in-dudhwa-2023-06-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: दुधवा में कितने हैं सारस... दो दिन में चलेगा पता, गणना पूरी, संख्या बढ़ने की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: दुधवा में कितने हैं सारस... दो दिन में चलेगा पता, गणना पूरी, संख्या बढ़ने की उम्मीद
Tue, 27 Jun 2023 06:00 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 27 Jun 2023 06:00 PM IST
सार
खीरी जिले में सोमवार और मंगलवार को जिले के तीनों वन प्रभागों में सारस गणना हुई। दो दिन में गणना की कंपाइल रिपोर्ट आएगी।
विज्ञापन
दुधवा में सारस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखीमपुर खीरी जिले में दो दिवसीय सारस गणना का काम मंगलवार की शाम पूरा हो गया। जिले के दुधवा नेशनल पार्क के अलावा दुधवा टाइगर रिजर्व बफर जोन और दक्षिण खीरी वन प्रभाग में 26 और 27 जून को यह गणना की गई। गणना प्रतिदिन दो पालियों में हुई है। इसकी कंपाइल रिपोर्ट दो दिन में आने की संभावना है।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के राज्य पक्षी सारस की गणना पूरे उत्तर प्रदेश में एक साथ की गई। खीरी जिले में सोमवार और मंगलवार को जिले के तीनों वन प्रभागों में सारस गणना हुई। सारस गणना के पहले वन कर्मियों को इसका प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- 'हत्या कर गायब कर दूंगा लाश' : युवक ने शादी का झांसा देकर लूटी आबरू, अब पीड़िता को दे रहा धमकी
विज्ञापन
सोमवार सुबह और शाम को दो पालियों में और मंगलवार को सुबह शाम दो पालियों में सारस गणना की गई। इस गणना में वनकर्मियों के अलावा स्वयंसेवी संस्था के लोगों ने भी हिस्सा लिया। गणना के दौरान सारसों को देखकर उनकी गिनती की गई और उनकी तस्वीरें भी ली गईं।
दो दिन में आएगी कंपाइल रिपोर्ट
सारस गणना के नोडल अधिकारी डीएफओ साउथ संजय विस्वाल ने बताया कि एक जुलाई को सारस गणना की रिपोर्ट प्रदेश मुख्यालय को भेजी गई है। तीनों डिवीजनों की कंपाइल रिपोर्ट दो दिन के अंदर तैयार हो जाने की संभावना है।उन्होंने यह भी संभावना जताई है कि संरक्षण के बेहतर प्रयासों के चलते पिछले साल की अपेक्षा इस साल सारस की संख्या अधिक मिलने की उम्मीद है। पिछले साल दक्षिण खीरी वन प्रभाग में कुल 186 सारस मिले थे। इनमे 172 सारस वयस्क थे जबकि 14 बच्चे थे। इसी तरह दुधवा टाइगर रिजर्व बफर जोन में 60 से अधिक सारस मिले थे।