{"_id":"585934f74f1c1b8e03e39487","slug":"stone-put-up-in-lucknow-ujadhkr-environment","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘लखनऊ में पर्यावरण को उजाड़कर लगवा दिए पत्थर’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘लखनऊ में पर्यावरण को उजाड़कर लगवा दिए पत्थर’
अमर उजाला ब्यूरो मितौली।
Updated Tue, 20 Dec 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
परिवर्तन यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मितौली में जनसभा कर सपा-बसपा पर साधा निशाना, परिवर्तन यात्रा का बेहजम में हुआ स्वागत
परिवर्तन यात्रा सभा में मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि बसपा की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने लखनऊ में पर्यावरण को उजाड़कर पत्थर लगवा दिए थे और घटिया सामग्री से गरीबों के मकानों का निर्माण करा दिया। नोटबंदी पर कहा कि यह उनके लिए है, जो टैक्स की चोरी कर रहे हैं। देश की सवा सौ करोड़ की आबादी में केवल तीन प्रतिशत लोग ही टैक्स देते हैं।
भाजपा की परिवर्तन यात्रा लखीमपुर से चलकर मितौली के सत्यम पब्लिक स्कूल के मैदान में पहुंचकर जनसभा में तब्दील हो गई। मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर स्मृतिचिह्न दिया गया। मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय ने सपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह और मौजूदा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सिर्फ भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया है। काले धन के बंटवारे को लेकर मुलायम, अखिलेश, शिवपाल और आजम खां के बीच घमासान आज तक जारी है। यात्रा के संयोजक देवेंद्र सिंह ने बताया कि परिवर्तन यात्रा जो सहारनपुर से पांच दिसंबर से निरंतर चली आ रही लखनऊ में इसका समापन होगा। कार्यक्रम में सांसद रेखा वर्मा, सांसद अजय मिश्र टेनी, पूर्व राज्य सभा सदस्य जुगुल किशोर, शरद वाजपेई, कुलभूषण सिंह, राजेश सिंह, पूर्व मंत्री रामकुमार वर्मा, रविंद्र कनौजिया, सौरभ सिंह सोनू, अनिल यादव, संतोष कुमारी, महेंद्र भार्गव, लालवीर दिनकर मौजूद रहे।
बेहजम। लखीमपुर से चली परिवर्तन यात्रा का बेहजम में स्वागत हुआ। मानव संसाधन राज्यमंत्री महेंद्र नाथ पांडे का पूर्व राज्य सभा सदस्य जुगुल किशोर, सौरभ सिह सोनू, उमाशंकर मिश्रा ने माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष शरद वाजपेई, जिला मंत्री संतोष कुमारी, अनिल यादव, मंडल अध्यक्ष संजय दीक्षित, आलोक शुक्ला, सुरेश वर्मा मौजूद रहे। इससे पहले गौरिया बाजार में भी स्वागत किया गया।