{"_id":"6702d63f3a408e79980a60df","slug":"stolen-and-slaughtered-cattle-anger-among-villagers-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-130618-2024-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: चोरी कर दो गोवंशीय पशु काटे, ग्रामीणों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: चोरी कर दो गोवंशीय पशु काटे, ग्रामीणों में आक्रोश
विज्ञापन
सिकंदराबाद। थाना नीमगांव में शनिवार रात एक गांव से दो बैल चोरी करने और उन्हें काटने की सूचना ग्रामीणों को मिली तो ग्रामीण आक्रोशित हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से दो क्विंटल मांस भी बरामद किया है।
गांव में आक्रोश को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। अमृतापुर निवासी अयोध्या प्रसाद सड़क किनारे रहते हैं। उन्होंने बताया कि सड़क किनारे बंधे दो बैल रात में चोरी हो गए। बाद में पता चला कि व्यासपुर गांव के गन्ना क्रय केंद्र के निकट उनको काट दिया गया। अवशेष मिलने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया।
सूचना पर पहुंची एसओ सुनीता कुशवाहा ने ग्रामीणों को शांत कराते हुए आरोपियों के पकड़े जाने की जानकारी दी तो ग्रामीण शांत हुए। इधर हिंदू युवा वाहिनी गोला तहसील अध्यक्ष पीयूष जायसवाल अपने पदाधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे और फरार आरोपियों को गिरफ्तार और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
पीड़ित अयोध्या प्रसाद की तहरीर के आधार पर पशु चोरी और गोवध निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। अवशेष का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है। गांव में एहतियातन फोर्स तैनात कर दिया गया है।
सुनीता कुशवाहा, थानाध्यक्ष नीमगांव