फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   State government giving protection to rapists: Shamina Shafiq

बलात्कारियों को संरक्षण दे रही प्रदेश सरकार : शमीना शफीक

Fri, 25 Jun 2021 11:56 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
State government giving protection to rapists: Shamina Shafiq

बोलीं, हमारे आने की खबर सुन पांचवें दिन पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे विधायक

विज्ञापन
पसगवां (लखीमपुर खीरी)। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के निर्देश पर बिटिया के गांव पहुंचे कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल ने बिटिया के माता-पिता और परिजन से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया और न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। बोलीं, प्रतिनिधि मंडल के आने की खबर सुनकर सत्तारूढ़ दल के विधायक पांचवें दिन गांव पहुंचे।
राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व सदस्य/ अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की महासचिव शमीना शफीक ने कहा कि प्रदेश में जंगलराज है। बलात्कारियों को सत्तारूढ़ दल के नेताओं का संरक्षण प्राप्त है। उन्होंने कहा कि सरकार बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की बात करती है, लेकिन आठ वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म और हत्या के बाद भी महिला आयोग या बाल आयोग का कोई भी सदस्य गांव नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री महिला हैं, भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इसी क्षेत्र की सांसद हैं, लेकिन वह भी पीड़ित परिवार से मिलने नहीं पहुंचीं, यह शर्म की बात है। बोलीं, प्रतिनिधि मंडल के आने की खबर सुनकर सत्तारूढ़ दल के विधायक पांचवें दिन गांव पहुंचे। प्रतिनिधि मंडल इसके पूर्व पड़ोसी गांव में गत वर्ष दरिंदों के हाथों मारी गई बिटिया के घर और मैगलगंज में दबंगों द्वारा मारे गए रमेश अर्कवंशी के घर भी गए। प्रतिनिधि मंडल ने पुलिस प्रशासन पर दबंगों के संरक्षण का आरोप लगाया। प्रतिनिधि मंडल में सैफ अली नकवी, कुमुद गंगवार, तनुज पूनिया, जिला अध्यक्ष प्रह्लाद पटेल ,ब्लॉक कोंग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुशील कुमार शुक्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैगलगंज में पीड़ित परिवार से मिला प्रतिनिधि मंडल

चपरतला। कस्बा मैगलगंज में रमेश हत्याकांड के मामले में शुक्रवार को कांग्रेसी प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव महिला प्रकोष्ठ सबीना शफीक ने परिवार को ढांढस बंधाया और हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया। उन्होंने जिलाधिकारी से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग करते हुए पुलिस अधीक्षक के द्वारा मृतक के परिवार को सुरक्षा देने की भी मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed