फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   State Bank ATM cash ended at 12 pm

स्टेट बैंक के एटीएम में 12 बजे ही खत्म हो गया कैश

Sat, 19 Nov 2016 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Sat, 19 Nov 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
State Bank ATM cash ended at 12 pm
एटीएम - फोटो : demo pic
अन्य बैंक के एटीएम भी नहीं हो पाए सुचारू
विज्ञापन

शहर की स्टेट बैंक मुख्य शाखा के बाहर लगे एटीएम में दोपहर 12 बजे ही कैश खत्म हो गया। इससे लोग अन्य बैंक की ओर भागे। एचडीएफसी और इलाहाबाद बैंक का एटीएम सुचारू रहा, लेकिन यहां अन्य दिनों की अपेक्षा शनिवार को भीड़ कम रही। वहीं अन्य बैंक के एटीएम सुचारू नहीं हो पाए। इससे बैंक से पैैसा निकालने वालों को दिक्कत हुई। हालांकि शनिवार को कहीं भी मारामारी की स्थिति नजर नहीं आई। प्रस्तुत है अलग-अलग एटीएम की स्थिति
समय: 12.00 बजे
भारतीय स्टेट बैंक, मुख्य शाखा स्थित एटीएम
समय: 12.30 बजे
इलाहाबाद बैंक, मुख्य शाखा स्थित एटीएम
मेन रोड स्थित इलाहाबाद बैंक की मुख्य शाखा के बाहर लगे एटीएम पर शनिवार को अन्य दिनों की अपेक्षा कम भीड़ दिखी। यहां एक बार कैश खत्म हुआ, जिसे तत्काल डाल दिया गया। इस दौरान कुछ देर लोगों को इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

समय: 01.00 बजे
एचडीएफसी बैंक, मुख्य शाखा स्थित एटीएम
कोतवाली सदर के सामने स्थित एचडीएफसी बैंक की मुख्य शाखा में तीन एटीएम लगे हैं। तीनों चल रहे थे। यहां मात्र 12 लोग लाइन में खड़े थे। बैंक और एटीएम पर स्थिति काफी सामान्य नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

समय: 01.20 बजे
जिला सहकारी बैंक, मुख्य शाखा स्थित एटीएम
कलेक्ट्रेट के पास स्थित जिला सहकारी बैंक की मुख्य शाखा का एटीएम भी सुचारू रहा। यहां कुछ लंबी लाइन लगी, लेकिन दो बजे तक छंट गई। इससे लोगों को काफी राहत मिली।

ये एटीएम रहे कैशलेस
शहर के नौरंगाबाद रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा, शाहपुरा कोठी चौराहा स्थित एक्सिस बैंक, थरबरनगंज स्थित स्टेट बैंक और कंपनी बाग के पास लगा एचडीएफसी बैंक का एटीएम दोपहर में ही कैशलेस हो गया। इससे इन एटीएम पर पैसा निकालने आने वाले लोगों को दिक्कत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed