फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Started the new year with havan puja and darshan of gods.

Lakhimpur Kheri News: हवन पूजन और देव दर्शन के साथ की नववर्ष की शुरुआत

Wed, 01 Jan 2025 11:50 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Started the new year with havan puja and darshan of gods.
बाबा टेढेनाथ मंदिर में दर्शन के लिए खड़े श्रद्धालु। संवाद
अमीरनगर। नववर्ष के अवसर पर सुबह से ही बाबा टेढ़ेनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ लग गई। लोगों ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर नव वर्ष की शुरुआत की। इस मौके पर मंदिर में श्रद्धालुओं लंबी-लंबी लाइनें लगी रहीं। संवाद
विज्ञापन


श्रीराम चरित मानस पाठ का आयोजन किया
मोहम्मदी। नव वर्ष के दिन क्षेत्र के गांव फरेंदा में नववर्ष के अवसर पर श्रीराम चरित मानस पाठ का आयोजन किया गया। इसमें हवन-यज्ञ होने के बाद प्रसाद वितरण किया गया। कोतवाली मंदिर में श्रीराम चरित मानस पाठ का समापन हुआ। पूजन हवन के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। राम जानकी रसोई में पांच वर्ष पूरे होने पर कन्याभोज कराया गया। संवाद
विज्ञापन



मेंढक मंदिर में उमड़े श्रद्धालु
ओयल। नव वर्ष 2025 के पहले दिन सुबह से ही कस्बे के ऐतिहासिक नर्मदेश्वर महादेव मेंढक मंदिर में भोलेनाथ के दर्शनों के लिए भक्तों की भीड़ मौजूद रही। कस्बा व आसपास से आने वाले भक्तों ने सबसे पहले नर्मदेश्वर बाबा का दर्शन कर जलाभिषेक किया और आशीर्वाद लिया। नव युवक और युवतियों ने मंदिर प्रांगण में सेल्फी लेकर यादगार पलों को कैमरों में कैद कर लिया। यह सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। वहीं ओयल के ग्राम महमदाबाद स्थित अमृत सरोवर में भी सैलानियों की भीड़ मौजूद रही। इसमें सैलानियों ने बोटिंग का भी आनंद लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed