फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Starry shabby enlarged local fault

जर्जर तारों से बढ़े लोकल फाल्ट

Sun, 12 Jul 2015 10:59 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Sun, 12 Jul 2015 10:59 PM IST
विज्ञापन
Starry shabby enlarged local fault
लगातार हो रही वर्षा से शहर की बिजली-व्यवस्था बुरी तरह लड़खड़ा गई है। रिहायशी मोहल्लों में केबल जलने और जर्जर बिजली लाइनों में स्पार्किंग होने से ज्यादा समस्या बढ़ी है। सबसे ज्यादा ईदगाह क्षेत्र में लोगों की परेशानी हो रही है। शनिवार को शहर के तीन उपकेंद्रों पर 100 से अधिक शिकायतें दर्ज की गईं, इनमें 80 शिकायतें सिर्फ ईदगाह क्षेत्र की थीं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि शहर में लागू एआरपीडीआरपी योजना के अंतर्गत 95 किलोमीटर लंबे जर्जर तारों को बदलकर बंच कंडक्टर बिछाया जाना है, लेकिन योजना का कार्य इतनी धीमी गति से चल रहा है कि अब तक सिर्फ 20 किलोमीटर लंबे तार ही बदले जा सके हैं। वर्षा में बिजली अधिकारियों की उदासीनता और कार्यदाई संस्था की लापरवाही के कारण लोगों की दिक्कत बढ़ती जा रही हैं। रविवार को दिनभर उपकेंद्रों पर बिजली संबंधी शिकायतें दर्ज कराने वालों की भीड़ लगी रही है। नई बस्ती उपकेंद्र में लोकल फाल्ट की 25 से अधिक शिकायतें दर्ज की गईं। वहीं गढ़ी उपकेंद्र में 20 शिकायतें दर्ज हुईं। बिजली लाइनों और ट्रांसफार्मरों में खराबी की सबसे ज्यादा शिकायतें ईदगाह क्षेत्र में आईं। यहां दिनभर में 80 जगहों पर लाइनें टूटीं और केबल फुंके। जिससे लोगों को बिजली की कटौती के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस बाबत एसडीओ टाउन राहुल शर्मा ने बताया कि वर्षा के कारण उपकरण नम हो गए हैं। जिसकी वजह से फाल्ट ज्यादा आ रहे हैं। सभी अवर अभियंताओं को जल्द फाल्टों को दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

फिर गिर सकते हैं पेड़
खीरी रोड पर विकास भवन के पास एक दिन पहले ही यूकेलिप्टस का पेड़ गिर गया था, जिससे खीरी कस्बे तक जाने वाली बिजली लाइन टूट गई थी। इसकी वजह से लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा था। बताया जा रहा है कि यहां पर यूकेलिप्टस के दो और पेड़ झुके हुए हैं, जो कभी भी गिर सकते हैं। लेकिन इस ओर अधिकारियों का ध्यान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बांकेगंज में बिजली को
लेकर मचा हाहाकार

कस्बे में बिजली को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। शनिवार सवेरे तेज आंधी और पानी से 33 केवीए मेन लाइन पर पेड़ गिरने से आई तकनीकी खराबी रविवार को भी ठीक नहीं हो पाई। जिसके चलते लोगों को पिछले 24 घंटों के बाद भी बिजली नहीं मिल सकी। इसको लेकर लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
 रविवार सवेरे कस्ब में तेज बारिश के साथ आई आंधी से गोला बांकेगंज के मध्य 33 केवीए मेन लाइन पर पेड़ गिरने से कस्बा सहित पूरे क्षेत्र की बिजली सप्लाई ठप हो गई। बिजली कर्मियों की लापरवाह कार्यशैली के चलते मेन लाइन के टूटे तार शनिवार शाम तक नहीं ठीक हुए। इसके बाद लोग रविवार सवेरे बिजली आने का इंतजार करते रहे, मगर लाइन में आई खराबी ठीक नहीं होने पर लोगों को दूसरे दिन भी बिजली नहीं मिली। पिछले 24 घंटों से सप्लाई ठप होने के कारण उद्योग धंधे बंद पड़े है। साथ ही बिजली न होने से लोगों के घरों में लगे उपकरण इन्वर्टर आदि ठप हो गए। इसको लेकर लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। इसको लेकर लोगों में रोष व्याप्त है। उपभोक्ताओं ने विभागीय अधिकारियों से बांकेगंज टाउन की बिजली सप्लाई में सुधार की मांग की है।
पांच दिन से फुंका
पड़ा है ट्रांसफार्मर
गोला गोकर्णनाथ।
पंजाबी कॉलोनी के निकट रखा ट्रांसफार्मर पांच दिन पूर्व फुंक गया था, जिससे उपभोक्ता परेशान हैं। पंजाबी कॉलोनी के निकट लोक निर्माण विभाग के गोदाम के पास रखा ट्रांसफार्मर पांच दिन पूर्व फुंक गया था। उपभोक्ताओं ने इसकी सूचना पावर कारपोरेशन के अधिकारियों को भी दी लेकिन ट्रांसफार्मर न बदलने से उपभोक्ता परेशान हो गए हैं। उन्होंने शीघ्र ही नया ट्रांसफार्मर रखाने की मांग की है।
विद्युत आपूर्ति बाधित
अमीरनगर।
क्षेत्र में शनिवार से गांव देवरिया, नौवाखेड़ा, यासीनपुर, मथना और रेहरिया गांवों में विद्युत आपूति बाधित है। कस्बे में सिकंद्राबाद बिजली उपकेंद्र से होने वाली आपूर्ति भी बंद है। उपभोक्ताओं ने बताया कि शनिवार को एक बार बिजली आई थी। इसके बाद बिजली नहीं आई है। ग्रामीणों ने विद्युत आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है।
बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान
उचौलिया।
सुबह से गांव की विद्युत आपूर्ति ठप है। चार दिनों से क्षेत्र को रोजाना एक दो घंटे बिजली मिल पा रही है। बिजली कर्मी इसकी वजह बारिश बता रहे हैं। ग्रामीणों ने विद्युत कटौती पर रोक लगाने की मांग की है।

कस्बे की बिजली सप्लाई बीते चार दिनों से पटरी से उतरी है। शनिवार सुबह यहां एक से डेढ़ घंटे ही बिजली आई। इसके बाद 11 केवीए का पोल टूटने से उचौलिया, वनकागांव समेत पूरे क्षेत्र की बिजली सप्लाई ठप हो गई। शनिवार देर शाम हुई बारिश से 33 केवीए मेन लाइन में भी फाल्ट आ गया। लाइन रविवार को भी सही नही हो पायी जिससे रविवार को भी बिजली नही आई। इस संबंध में जेई मनीष गौड़ ने बताया कि 33 केवीए लाइन ठीक की जाएगी। उपभोक्ताओं ने शीघ्र ही व्यवस्था में सुधार की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed