फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Staff and patients yearn for water

जिला अस्पतालः पानी के लिए तरस गया स्टाफ और मरीज

Sat, 06 Nov 2021 11:25 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Staff and patients yearn for water
पाइप लाइन ठीक करता प्लंबर।
जिला अस्पताल में पाइप लाइन की लीकेज से जलापूर्ति रही बाधित
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। जिला अस्पताल में टूटी पाइप लाइन समय पर दुरुस्त न होने पर अस्पताल परिसर में शनिवार को भी पानी का संकट बरकरार रहा। टूटी पाइप लाइन का लीकेज ठीक करने में शनिवार का पूरा दिन लग गया, जिससे अस्पताल परिसर में पानी सप्लाई बाधित रही। इससे अस्पताल स्टाफ से लेकर भर्ती मरीज और उनके तीमारदारों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा।

शुक्रवार की दोपहर अचानक चिल्ड्रन वार्ड के सामने पेयजल पाइप लाइन में लीकेज हो गई। इससे पानी बहना शुरू हो गया। सैकड़ों लीटर पानी बहने से पुराना सीएमओ कार्यालय, पुराना चिल्ड्रन वार्ड से लेकर बर्न वार्ड, नेत्र विभाग, जिरियाट्रिक वार्ड सहित मेडिकल महिला एवं पुरुष वार्ड के रास्ते पर पानी भर गया। इससे इन वार्डों में भर्ती मरीजों के तीमारदारों का आना जाना मुश्किल हो गया है। बेचारे तीमारदार पानी से होकर निकलने को मजबूर हो गए। हालांकि शनिवार को प्लंबर मिलने के बाद लीकेज दुरुस्त करने का काम शुरू हुआ। इससे चिल्ड्रन वार्ड आदि की पानी सप्लाई बाधित रही। इससे ड्यूटी कर रहे स्टाफ के साथ मरीजों के तीमारदार पानी के लिए परेशान होते रहे। अस्पताल स्टाफ का कहना था कि मरीजों के दवाएं लगाने के बाद हाथ धोना जरूरी है। ऐसे में घर से पानी की बोतल मंगाकर काम चलाना पड़ा। प्रभारी सीएमएस डॉ. संतोष मिश्रा ने बताया कि शनिवार को पाइप लाइन की लीकेज ठीक करा दी गई है। इससे वार्डों में पानी सप्लाई भी शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed