फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   SSB jawan commits suicide by slitting his throat in Mirchiya

मिर्चिया में एसएसबी जवान ने गला रेतकर की आत्महत्या

Sat, 05 Feb 2022 12:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 12:46 AM IST
विज्ञापन
SSB jawan commits suicide by slitting his throat in Mirchiya
सुरेंद्र कुमार यादव (फाइल फोटो)
साथियों में खलबली, परिजन का रो-रोकर बुरा हाल
विज्ञापन

संपूर्णानगर (पलिया)। संपूर्णानगर थाना के मिर्चिया क्षेत्र में तैनात एक एसएसबी जवान ने बृहस्पतिवार की शाम पांच बजे शौचालय में गला काटकर आत्महत्या कर ली थी। अचानक हुई जवान की मौत से एसएसबी जवानों में खलबली है। एसएसबी के डीआईजी मामले की जांच पड़ताल के लिए बटालियन पहुंच गए हैं।
मूल रूप से जयपुर (राजस्थान) की तहसील फुलेरा के थाना रेनवाल के बैथल गांव निवासी 34 वर्षीय सुरेंद्र कुमार यादव पुत्र भंवर लाल 39वीं वाहिनी की मिर्चिया समवाय में मेस कमांडर के सहायक के रूप में कार्यरत थे। बताया जाता है कि किन्हीं कारणों से परेशान जवान ने शौचालय में जाकर चाकू से गर्दन रेतकर आत्महत्या कर ली। चीख पुकार सुनकर साथी जवानों ने शौचालय का दरवाजा तोड़कर सुरेंद्र को बाहर निकाला और पलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए। जहां चिकित्सकों ने जवान को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

जवान की मौत की सूचना पर साथी जवानों में शोक की लहर दौड़ गई, वहीं मृतक जवान के परिवार में मातम है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा है। सूचना मिलने के बाद एसएसबी पीलीभीत के डीआईजी अजय कुमार, 39वीं वाहिनी कमानडेंट मुन्ना सिंह ने भी मौका मुआयना किया है, साथ ही साथी जवानों से भी जानकारी हासिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


2012 बैच के एसएसबी जवान थे सुरेंद्र
सुरेंद्र कुमार 2012 बैच के जवान थे। वह 12 जनवरी को ही छुट्टी से लौटे थे। साथियों के मुताबिक, छुट्टी से वापस आने के बाद उनको किसी प्रकार की परेशानी से जूझते नहीं देखा था। अचानक आत्महत्या किए जाने से साथी भी सकते में हैं। साथी जवानों का कहना है कि आत्मघाती कदम उठाने के पीछे वजह कोई बड़ी ही होगी।

माता-पिता, पत्नी समेत दो पुत्रों को अनाथ कर गए सुरेंद्र
मृतक एसएसबी जवान सुरेंद्र कुमार यादव अपने पीछे पिता भंवर लाल, माता गीता देवी के साथ ही पत्नी लक्ष्मी यादव व आठ वर्षीय पुत्र धीरेंद्र सिंह व छह वर्षीय पुत्र हार्दिक को छोड़कर गए हैं, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है। शुक्रवार को कागजी कार्रवाई के बाद पीएम होने पर शव को एसएसबी जवान सुरेंद्र के पैतृक घर गांव बेथल के लिए रवाना कर दिया गया है।

मिलनसार थे सुरेंद्र आखिर क्यों कर ली आत्महत्या
साथी जवानों ने बताया कि सुरेंद्र काफी मिलनसार थे और अभी 12 जनवरी को ही छुट्टी से घर लौटे थे। सुरेंद्र द्वारा आत्महत्या आखिर क्यों की गई है, यह अभी भी सवाल बना हुआ है। मामले में अधिकारियों द्वारा जांच शुरू कर दी गई है। जवानों का कहना है कि कोई खास वजह ही होगी जिसकी वजह से सुरेंद्र को इतना बड़ा कदम उठाने पर मजबूर होना पड़ा।


एसएसबी जवान के चाकू से गला रेतकर आत्महत्या करने की मिली सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा आदि भरकर पीएम के लिए भेज दिया है। अभी आत्म हत्या की कोई वजह सामने नहीं आई है।
- संजय नाथ तिवारी, सीओ पलिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed