{"_id":"64d922db3e551f358509122a","slug":"ssb-and-vhp-took-out-tricolor-bike-rally-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1017-3751-2023-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: एसएसबी व विहिप ने निकाली तिरंगा बाइक रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: एसएसबी व विहिप ने निकाली तिरंगा बाइक रैली
विज्ञापन
शहर में बाइक रैली निकालते एसएसबी जवान
लखीमुपर खीरी। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत एसएसबी तृतीय वाहिनी के मुख्यालय परिसर में रविवार को तिरंगा बाइक रैली का आयोजन हुआ।
रैली को कमांडेंट तृतीय वाहिनी देवानंद ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए एसएसबी मुख्यालय पहुंचकर संपन्न हुई। एसएसबी जवानों ने शहरवासियों को 15 अगस्त के दिन घर पर तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित किया। उधर, विश्व हिंदू परिषद के लोगों ने शहर में रैली निकाल लोगों को तिरंगा लगाने के लिए जागरूक किया। रैली विलोबी मैदान से सदर चौराहा, गुरुगोविंद सिंह तिराहा, हीरालाल धर्मशाला से कोतवाली और संकटा देवी होते के रास्ते मेला मैदान, आनंद टाकीज, इमली चौराहा से राजकीय कन्या इंटर काॅलेज होते हुए नसीरूद्दीन मैदान पहुंच कर समाप्त हुई। आजार्य संजय मिश्रा, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विभाग प्रचारक अभिषेक, जिलाध्यक्ष भाजपा सुनील सिंह, जिला प्रचारक अविनाश, सदर विधायक योगेश वर्मा, सूर्य मणि मिश्रा आदि मौजूद रहे।
लगाए भारत माता की जय के नारे
पलियाकलां। चीनी मिल मजदूर संघ की तरफ से आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर बाइक रैली निकाली गई।
बाइक रैली मिल कॉलोनी के आवासीय परिसर से शुरू हुई। शहर के स्टेशन रोड, दुधवा तिराहा, बाईपास रोड होते हुए वापस चीनी मिल में आकर संपन्न हुई। संपूर्णानगर में किसान सहकारी चीनी मिल की तरफ से रविवार को सुबह मिल गेट से मुख्य गन्ना अधिकारी उदयभान सिंह के नेतृत्व में रैली निकाली गई। गौरीफंटा में भारत-नेपाल सीमा के थारू गांव बनकटी में एसएसबी 39वीं वाहिनी बनकटी बीओपी के प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार के नेतृत्व में मेरी माटी मेरा देश के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान एसएसबी के एसआई सुनील भूयान, एएसआई रवींद्र, बनकटी के डिप्टी रेंजर सुरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, बनकटी प्रधान बहादुर राना आदि थे। संवाद