{"_id":"6820ee34469711ed5f0a95eb","slug":"ssb-and-pac-conducted-flag-march-on-nepal-border-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1004-145580-2025-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: नेपाल सीमा पर एसएसबी और पीएसी ने किया फ्लैग मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: नेपाल सीमा पर एसएसबी और पीएसी ने किया फ्लैग मार्च
विज्ञापन
गौरीफंटा के बनगवां मंडी में फ्लैग मार्च करते पीएसी व एसएसबी जवान। संवाद
गौरीफंटा/ पलियाकलां। भारत व पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध विराम के बाद भी नेपाल सीमाओं पर तैनात भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने ढील नहीं बरती है और लगातार चेकिंग की जा रही है।
अब पीएसी भी बॉर्डर स्थित क्षेत्रों में पहुंच गई है और वहां एसएसबी व पुलिस के साथ फ्लैग मार्च करते हुए चेकिंग में सहयोग कर रही है। आने-जाने वालों की चेकिंग की जा रही है और वाहनों को भी डाॅग स्क्वाड के साथ चेक किया जा रहा है। गौरीफंटा, चंदनचौकी, संपूर्णानगर क्षेत्र में चौकसी पूरी तरह से सख्त है।
रविवार को भई गौरीफंटा बॉर्डर पर एसएसबी ने लोगों को रोककर तलाशी ली। मोहाना नदी घाट पर भी लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है। बॉर्डर पर तैनात एसएसबी के इंस्पेक्टर नरेश कुमार ने बताया कि भारतीय शहरों से नेपाल लौटने वाले नागरिकों की चेकिंग व इंट्री के बाद ही उन्हें जाने दिया गया है।
विज्ञापन
उधर, एसएसबी व पुलिस के साथ पीएसी ने भी संयुक्त पेट्रोलिंग की। नदी घाटों पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है। आईडी दिखाने के बाद ही उनको जाने दिया गया। बनगवां मंडी में भी फ्लैग मार्च किया गया, जबकि कजरिया गांव में पेट्रोलिंग के जरिये सुरक्षा व्यवस्थाओं को पुख्ता करने का कार्य किया गया।
पेट्रोलिंग में पीएसी आठ नंबर एसआई आबिद हुसैन, कोतवाली के एसआई परमीत कुमार, एसएसबी के एएसआई महेंद्र पौल समेत बड़ी संख्या में एसएसबी, पुलिस व पीएसी जवान शामिल रहे।
-- -- -- -- -- -- --
चंदनचौकी में चलाया गया चेकिंग अभियान
चंदनचौकी नेपाल बॉर्डर पर तृतीय वाहिनी एसएसबी लखीमपुर के अधिकारियों व जवानों ने चेकिंग अभियान चलाया। चंदन चौकी कोतवाल मनोज कुमार ने पुलिस बल के साथ संयुक्त अभियान चलाते हुए बॉर्डर से गुजरने वालों की चेकिंग की। डॉग स्क्वाड भी मौजूद रहा। चंदनचौकी के कोठी के पास से डिगनिया जाने वाले स्थान पर भी चेकिंग अभियान चला।
-- -- -- -- -- -- -
नेपाल ने भी बढ़ाई सुरक्षा
धनगढ़ी (नेपाल)। कैलाली जिले की 34वीं वाहिनी नेपाल सशस्त्र पुलिस बल के डीएसपी प्रेम सिंह धामी और कैलाली जिला पुलिस के डीएसपी राजकुमार सिंह ने धनगढ़ी-गौरीफंटा बार्डर का निरीक्षण कर सीमा का जायजा लिया। इंट्री रजिस्टर देखा। धनगढ़ी बॉर्डर पर तैनात एपीएफ के एएसआई कमल चौधरी ने बताया कि भारत-पाकिस्तान के चल रहे तनाव को लेकर गृह मंत्रालय से चेकिंग किए जाने व आईडी चेक करने के बाद ही जाने के आदेश मिलने के बाद से लगातार चेकिंग अभियान चल रहा है। संवाद