फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Young man killed younger brother in greed of land

Lakhimpur Kheri News: जमीन के लालच में पत्नी-बच्चों के साथ मिलकर छोटे भाई को मार डाला, चार गिरफ्तार

Sun, 26 Mar 2023 12:36 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 26 Mar 2023 12:36 PM IST
सार

श्रीप्रकाश हत्याकांड में पुलिस ने खुलासा कर मृतक के भाई समेत चार को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक मृतक के बड़े भाई ने जमीन के लालच में उसकी हत्या की थी। 

विज्ञापन
Young man killed younger brother in greed of land
चार आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के निघासन थाना क्षेत्र के चिड़ीमारनपुरवा में श्रीप्रकाश हत्याकांड में पुलिस ने खुलासा कर मृतक के भाई समेत चार को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक मृतक के बड़े भाई ने जमीन के लालच में अपनी पत्नी और बच्चों के साथ मिलकर श्रीप्रकाश की गला रेतकर हत्या कर दी थी। बाद में शव को पेड़ से लटका दिया था।

विज्ञापन


पुलिस लाइन में शनिवार को प्रेसवार्ता कर एसपी गणेश प्रसाद साहा ने बताया कि क्षेत्राधिकारी निघासन राजेश कुमार के नेतृत्व में चार पुलिस टीमों का गठन किया गया था। पुलिस टीमों द्वारा सर्विलांस सेल व ह्यूमेन इंटेलिजेन्स की मदद से मृतक के भाई बंशी भार्गव, पत्नी आरती, विक्रम व रिंकू को गिरफ्तार किया गया। 
विज्ञापन


गिरफ्तार अभियुक्तों से कड़ाई से पूछताछ की गई तो बंशी भार्गव ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि उसके मृतक भाई व अन्य दो भाइयों ने मिलकर 2.5 बीघा जमीन को अपने नाम से खरीदा था। जिस बात को लेकर उनमें काफी तनाव हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले गला काटा, फिर फंदे से लटकाया शव 

अभियुक्त बंशी (मृतक का बड़ा भाई) कुंठित था और रजिस्ट्री की जमीन में अपना हिस्सा न पाकर परेशान था। उसने अपने दोनों लड़कों विक्रम व रिंकू, पत्नी आरती देवी के साथ मिलकर सोते हुए भाई श्रीप्रकाश को सभी ने मिलकर मुंह दबाकर गला काट दिया। बाद में शव को रस्सी से लटका दिया था। घटना में प्रयुक्त चाकू पुलिस पहले ही बरामद कर चुकी है।

मृतक श्रीप्रकाश के बिस्तर व मच्छरदानी को भी पुलिस द्वारा कब्जे में लिया गया है। जिस पर खून के धब्बे पाये गये हैं। एसपी ने बताया कि पुलिस टीम को 20 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed