फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Spot inspection by DM Copa village

डीएम ने किया कोपा गांव का स्थलीय निरीक्षण

Wed, 06 Jul 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Wed, 06 Jul 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
Spot inspection by DM Copa village
खराब ऱो़ड - फोटो : अमर उजाला
विकास कार्यों की ली जानकारी, किया भौतिक सत्यापन
विज्ञापन

डीएम आकाशदीप ने ब्लाक नकहा में डॉ. राममनोहर लोहिया समग्र ग्राम के अंतर्गत चयनित कोपा गांव का भ्रमण कर विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण और भौतिक सत्यापन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथ ही चौपाल लगाकर शासन से संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के बारे में ग्रामीणों से एक एक करके जानकारी हासिल की। 
उन्होंने चौपाल मे आए ग्रामीणों से कहा कि वे अपने पाल्यों को पढ़ने के लिए स्कूल अवश्य भेजें। डीएम ने चौपाल में उपस्थित ग्रामीणों से कहा कि आप शौचालय का निर्माण अपने-अपने घरों में अवश्य कराएं जिससे कि आसपास का वातावरण स्वच्छ रहे और बीमारियों से निजात मिल सके। 
विज्ञापन

डीएम ने संपर्क मार्ग के निर्माण की स्थिति आंतरिक गलियों का निर्माण, ग्रामीण विद्युतीकरण, आवासहीन को आवास उपलब्ध कराना, स्वच्छ पेयजल आपूर्ति, तालाबों का जीर्णोद्धार, वैकल्पिक मार्ग प्रकाश व्यवस्था, समाजवादी पेंशन योजना, विकलांग पेंशन योजना आदि निर्धारित बिंदुओं के बारे में ग्रामीणों से पूछ कर सत्यापन किया। उन्होंने कहा कि आप सभी शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं। ग्रामसभा की बैठक में अपने गांव के विकास के बारे में चर्चा कर और बेहतर करने का प्रयास करें। इससे गांव का सर्वांगीण विकास होगा। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारी टीम भावना से और बेहतर करने के लिए संकल्पित होकर कार्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर बीडीओ नकहा सुनील कुमार ने लोहिया समग्र ग्राम कोपा से संबंधित कार्ययोजना के बारे में बिंदुवार जानकारी डीएम आकाशदीप को दी। इस मौके पर एसपी अखिलेश चौरासिया, सीडीओ अमित बंसल, पीडी दिनेश कुमार सिंह, एसडीएम आलोक कुमार, डीडीओ अनिल कुमार सिंह, उपकृषि निदेशक डॉ. शिव कुमार केसरी, बीएसए संजय शुक्ला, जिला समाज कल्याण अधिकारी ओपी सिंह सहित विकास से जुड़े संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed