फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Sports complex in the final stage, players will be ready

Lakhimpur Kheri News: अंतिम दौर में स्पोर्ट्स कांप्लेक्स, खिलाड़ी होंगे तैयार

Sat, 02 Aug 2025 11:07 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 02 Aug 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
Sports complex in the final stage, players will be ready
लखीमपुर खीरी। जीआईसी मैदान में बन रहे स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का काम लगभग अंतिम दौर में है। विभाग को इसे जल्द ही हस्तांतरित कर दिया जाएगा। इसके बाद खिलाड़ियों को यहां प्रशिक्षित कर तैयार किया जाएगा। इसका निर्माण करीब 2.34 करोड़ की लागत से कराया गया है।
विज्ञापन

शहर में लोगों के लिए कुछ भी ऐसा नहीं था, जहां लोग घूम सकें या बच्चे खेलकूद सकें। इसको देखते हुए एमएलसी अनूप गुप्ता ने निधि से कार्ययोजना बनाई, जिसका जीआईसी में भूमि पूजन 21 अक्तूबर, 2023 को उन्होंने किया था। यहां बच्चों के लिए झूले, लोगों को टहलने के लिए पथ व युवाओं के लिए ओपन जिम तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन

खास बात यह है कि मैदान में 100 फुट की ऊंचाई पर राष्ट्रीय ध्वज भी दूर से लहराता दिखेगा। पूरे मैदान में करीब 50 खूबसूरत लाइटें और 70 फुट ऊंची छह हाई मास्क लाइटें भी लगाई गई हैं, जो पूरे मैदान को रोशन कर देंगी। पूरे मैदान को 15 सीसी कैमरे लगवाए जा रहे हैं। जीआईसी मैदान में ट्रैक तैयार हो चुका है। ओपन जिम की मशीनें लगा दी गई हैं। झूले भी लग चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
ये मिलेंगी सुविधाएं

-800 मीटर रनिंग ट्रैक, बच्चों के लिए तरह-तरह के झूले, ओपन जिम में करीब 22 मशीनें, 100 फुट की ऊंचाई पर राष्ट्रीय ध्वज, एक सेल्फी प्वाइंट, पूरे मैदान में हरी घास, फुटबॉल और बैडमिंटन कोर्ट, पूरे मैदान में करीब 50 डिजाइनर लैंप, 70 फुट ऊंची छह हाई मास्क लाइटें, बैठने के लिए बेंच व 15 सीसी कैमरे।
-----------------
मिनी इनडोर स्टेडियम भी बनेगा, धनराशि हुई मंजूर
राजकीय इंटर कॉलेज के छात्रावास की तरफ 4.92 करोड़ की लागत से मिनी इनडोर स्टेडियम बनाया जा रहा है। शासन स्तर से धनराशि की मंजूरी मिल चुकी है। विभाग को पहली ग्रांट के रूप में 2.16 करोड़ की धनराशि तो मिल चुकी है, लेकिन बारिश के कारण काम शुरू होने में देरी हो रही है।

--------------------
---आयोजित हो सकेंगी विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं----------
एमएलसी अनूप गुप्ता ने बताया कि इनडोर स्टेडियम में बास्केटबॉल, बैडमिंटन, वॉलीबॉल, टेबल टेनिस, जिम्नास्टिक और हैंडबॉल की कई प्रतियोगिताएं आयोजित की जा सकेंगी। यहां पर तकनीकी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। इस तरह के स्टेडियम में आमतौर पर खेल के लिए आवश्यक तकनीकी सुविधाएं मुहैया कराई जाती हैं। इसमें लाइट, साउंड सिस्टम और प्रोजेक्शन सिस्टम आदि शामिल होता है। यह कार्य सीएनडीएस कार्यदायी संस्था को सौंपा गया है। उन्होंने यह भी बताया कि स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में ट्रैक की रंगाई और घास कटिंग व ओपन जिम की फर्श बनाई जा रही है। वह खुद पूरे कार्य पर नजर रखे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed