फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   sport

अमरीश ने स्वर्ण एवं रितु ने जीता रजत पदक

Sat, 30 Nov 2019 10:51 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
sport
लखीमपुर खीरी। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर में तीन दिवसीय अंतरमहाविद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता हुई। इसमें विश्वविद्यालय से संबंध डिग्री कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इसमें वाईडी कॉलेज की रितु मिश्रा महिला वर्ग में रजत पदक और अमरीश पुरुष वर्ग में स्वर्ण पदक विजेता रहे।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. डीएन मालपानी ने बताया कि तीन दिवसीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में बीए द्वितीय वर्ष के छात्र अमरीश कुमार ने 21 किलोमीटर की हाफ मैराथन में स्वर्ण पदक, दस एवं पांच किलोमीटर की दौड़ में रजत पदक जीता। वहीं महिला वर्ग में छात्रा रितु मिश्रा ने दस किलोमीटर की दौड़ में रजत पदक की विजेता रहीं। जिले एवं कॉलेज का नाम रोशन करने पर कॉलेज स्टाफ ने दोनों विजेताओं की हौसलाफजाई की। कोच मनोज कुमार ने कहा कि खिलाड़ियों ने दृढ़ निश्चय एवं कठोर परिश्रम से सफलता हासिल कर कॉलेज और जिले का मान बढ़ाया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed