{"_id":"5de038218ebc3e54742971b5","slug":"sport-lakhimpur-news-bly3858011169","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिषदीय स्कूलों की प्रतियोगिताओं में बच्चों ने लिया बढ़चढ़ कर भाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिषदीय स्कूलों की प्रतियोगिताओं में बच्चों ने लिया बढ़चढ़ कर भाग
विज्ञापन
ब्लॉक स्तरीय खेलकूद में न्याय पंचायत शंकरपुर के बच्चे अव्वल
फरधान। परिषदीय स्कूलों की ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में न्याय पंचायत शंकरपुर के बच्चे अव्वल रहे। वही न्याय पंचायत भूलनपुर दूसरे नंबर और सिसांवाकला के बच्चे तीसरे नंबर पर रहें। लंबी कूद, रेश, कबड्डी, समूह गान आदि खेल प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक बच्चों के बीच कराएं गए। बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया।
प्राथमिक स्कूल की 50 मीटर दौड़ बालक वर्ग में शुभम, अरमान और प्रतीक, बालिका वर्ग में शीलू, साइबा और नंदनी,100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में रफीकुन, शीबू और खुशबू क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। बालक वर्ग में कबड्डी में बहादुरपुर प्रथम और खेरवा दूसरे स्थान पर रहा। बालिका वर्ग में नीमगांव के बच्चे प्रथम और कोटवा के दूसरे स्थान पर रहे।
जूनियर विद्यालय की 100 मीटर की दौड़ में सुहैल, जावेद, मोहम्मद वसीम, 200 मीटर की दौड़ में आकाश, वीरेंद्र व करन, बालिका वर्ग में 100 मीटर दौड़ में अंजली, बेबी व नैंसी, 200 मीटर में आफ्रून, गुलफ्सा व शिल्पी, बालिका वर्ग में लंबी कूद में अंजली, बेबी सिंह व रोशनी क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रही। कबड्डी में बालक वर्ग में भूलनपुर व खजुहा, बालिका वर्ग में कोटवा व बहादुरपुर, योगासन में बहादुरपुर और कोटवा, बालक वर्ग में खो- खो में कोटवा व भूलनपुर, बालिका वर्ग में अमघट और पैला की टीमे क्रमश: प्रथम व द्वितीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
प्रतियोगिता की शुरुआत मां सरस्वती की पूजा अर्चना के बाद हुई। विजेता बच्चों को खंड शिक्षाधिकारी विनोद गौतम, एबीआरसी उमेश चौरसिया, प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मद आरिफ, यूपीएस केे ब्लॉक अध्यक्ष विनोद शुक्ला आदि ने बच्चों को पुरस्कृत किया गया।