फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Speed trial will be done at a speed of more than hundred kilometers per hour

सौ किलोमीटर प्रतिघंटा से अधिक रफ्तार पर होगा स्पीड ट्रायल

Tue, 23 Nov 2021 01:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
Speed trial will be done at a speed of more than hundred kilometers per hour
बांकेगज में खड़़ी टावर वैगन।
टावर वैगन कार से रेल विद्युतीकरण कार्य का अफसरों ने लिया जायजा
विज्ञापन

सीआरएस ट्रायल से पहले तैयारियों को अंतिम रूप देने की कवायद तेज
बांकेगंज। लखीमपुर से बांकेगंज के बीच कराए गए रेल विद्युतीकरण का सीआरएस 25 नवंबर को होगा। इसके लिए अफसरों ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में सोमवार को रेल विकास निगम के मुख्य परियोजना (आरवीएनएल) अधिकारी निश्चल श्रीवास्तव ने टावर वैगन कार से बांकेगंज से लखीमपुर तक कराए गए रेल विद्युतीकरण का जायजा लिया।
सोमवार दोपहर दो बजे टावर वैगन कार से बांकेगंज रेलवे स्टेशन पहुंचे कार्यदायी संस्था आरवीएनएल के मुख्य परियोजना अधिकारी निश्चल श्रीवास्तव ने यहां कराए गए रेल विद्युतीकरण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने रेलवे स्टेशन, सिग्नल, टिकट विंडों समेत अन्य जगहों पर कराए गए विद्युतीकरण कार्य के सिस्टम का जायजा लिया। बांकेगंज, गोला, फरधान रेल खंड के सभी समपार फाटकों और स्विचिंग स्टेशनों का निरीक्षण कर मिली खामियों को तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

यहां बता दें कि 25 नवंबर को पूर्वोत्तर परिमंडल के रेल संरक्षा आयुक्त लतीफ खान द्वारा लखीमपुर-बांकेगंज रेल खंड पर कराए गए रेल विद्युतीकरण का निरीक्षण किया जाना प्रस्तावित है। अगर विद्युतीकरण फिट करार दिया जाता है तो इस मार्ग पर इलेक्ट्रिक ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेल ट्रैक और समपार फाटकों से दूर रहें लोग
रेल विकास निगम विद्युतीकरण परियोजना के प्रबंधक जगन्नाथ मिश्रा ने बताया 25 नवंबर को रेल संरक्षा आयुक्त के लखीमपुर और बांकेगंज के बीच निरीक्षण के बाद शाम पांच बजे बांकेगंज रेलवे स्टेशन से इलेक्ट्रिक इंजन से स्पीड ट्रायल होगा। यह स्पीड ट्रायल लखीमपुर तक होगा। इस स्पीड ट्रायल के दौरान 100 किलोमीटर प्रतिघंटा से भी अधिक इलेक्ट्रिक इंजन की रफ्तार होगी। उन्होंने बांकेगंज और लखीमपुर के बीच पड़ने वाले स्टेशनों पर ट्रायल के दौरान रेल ट्रैक और समपार फाटकों के आसपास पालतू पशुओं, बच्चों को न जाने देने की अपील की है। साथ ही 25 हजार वोल्ट बिजली करंट से प्रवाहित तारों और पोलों से भी दूरी बनाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed