{"_id":"66282ecf8758b7698d0f5eb4","slug":"special-secretary-got-angry-due-to-less-wheat-purchase-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-118516-2024-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: गेहूं खरीद कम होने पर भड़क उठे विशेष सचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: गेहूं खरीद कम होने पर भड़क उठे विशेष सचिव
विज्ञापन
गेहूं की कम खरीद होने पर अधिकारियों को निर्देशित करते विशेष सचिव-संवाद
गोला गोकर्णनाथ। विशेष सचिव खाद्य एवं रसद विभाग अभिषेक गोयल ने कृषि उत्पादन मंडी समिति गोला और मैगलगंज के क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। लक्ष्य के सापेक्ष कम खरीद पर विशेष सचिव भड़क उठे और केंद्र प्रभारियों की क्लास लगा दी।
मंगलवार की दोपहर विशेष सचिव अभिषेक गोयल को कृषि उत्पादन मंडी समिति के कुछ केंद्रों पर खरीद होती मिली। अन्य सेंटरों पर सन्नाटा था। विशेष सचिव ने जिला खाद्य विपणन अधिकारी संतोष कुमार पटेल और सुभाष चंद्र से की गई खरीद की रिपोर्ट तलब की। बताया गया कि जिले में खरीद का लक्ष्य 1.88 लाख मीट्रिक टन है, जबकि खरीद 1600 मीट्रिक टन हुई है।
लक्ष्य के सापेक्ष काफी कम गेहूं खरीद देख विशेष सचिव ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र प्रभारी खाली बैठकर समय न काटें। क्षेत्र में जाकर किसानों को केंद्रों पर उपज बेचने के लिए जागरूक करें। राजस्व विभाग के कर्मचारियों से किसान सम्मान निधि की सूची लेकर बड़े किसानों से संपर्क करें।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यह भी सुनिश्चित कर लें कि गेहूं खरीद के बाद 12 घंटे के अंदर ही किसान के खाते में उपज का मूल्य पहुंच जाना चाहिए। किसान की समस्याओं का हर संभव निदान होना चाहिए। इस मौके पर पीसीयू जिला प्रबंधक पंकज कुमार, पीएसएफ जिला प्रबंधक अंकुर कंचन आदि को निर्देशित किया।