फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Special attention on barricading of roads in Shiv Mandir area to maintain order

Lakhimpur Kheri News: व्यवस्था बनाए रखने के लिए शिव मंदिर क्षेत्र के रास्तों की बैरिकेडिंग पर विशेष ध्यान

Sun, 02 Jul 2023 11:45 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jul 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Special attention on barricading of roads in Shiv Mandir area to maintain order
गोला शिव मंदिर के मुख्य मार्ग में लोहे के पाइप पर जाली जड़ कर की गई बैरिकेडिंग
गोला गोकर्णनाथ। एक दिन बाद सावन शुरू होने को हैं। अधिकारियों का पूरा ध्यान शिव मंदिर क्षेत्र के रास्तों की बैरिकेडिंग पर है। पिछले सावन के तीसरे सोमवार को भीड़ के दबाव में लोहे की बैरिकेडिंग तक चरमरा गई थी।
विज्ञापन

कल से सावन माह शुरू हो रहा है और छोटीकाशी आने वाले शिवभक्त श्रद्धालुओं के रास्ते अंबेडकर तिराहे से मिल गेट तक मिल डायवर्जन रोड, स्टेशन रोड, लखीमपुर रोड पर कोटवारा मोड़ से रेलवे क्रॉसिंग पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास पथरीले हैं। वहीं इस बार अधिकारियों ने अंबेडकर तिराहे पर लोहे के पाइप रोड पर आरसीसी से जाम कर दिए हैं। सावन में सबसे अधिक श्रद्धालुओं की भीड़ का दबाव आंबेडकर तिराहे पर रहता है। शिव मंदिर कमेटी अध्यक्ष जनार्दन गिरि ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शिव मंदिर के अंदर तीन एसी लगे हैं जिनकी मरम्मत कराई जा रही है।
विज्ञापन

मंदिर कमेटी अध्यक्ष ने बताया कि सावन माह के सोमवार पर शिव मंदिर के कपाट रात्रि 2:00 बजे और शेष दिनों में ब्रह्म मुहूर्त में 4:00 बजे से खुलेंगे। दोपहर 2:00 शिव मंदिर की सफाई। रात्रि 9:00 से 10:30 तक भगवान भोलेनाथ की श्रंगार पूजा। रात्रि 12:00 बजे भगवान शिव विश्राम और मंदिर के कपाट बंद होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों ओर से लोहे की पाइप में जड़ी जाली युक्त बैरिकेडिंग के बीच बनाया श्रद्धालुओं का रास्ता
शिव मंदिर के मुख्य मार्ग में भीड़ को नियंत्रित रखने के लिए अधिकारियों ने दोनों ओर से जमीन में लोहे के पाइप डालकर उसमें जड़ी जाली युक्त बैरिकेडिंग बनाई है। इस बैरिकेडिंग के बीच रास्ते से श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के दर्शन करने शिव मंदिर जाएंगे। पिछले वर्ष सावन में इस मार्ग में भीड़ अधिक होने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया था और हादसा होते टला था। लकड़ी की बल्लियों से बनाई गई बैरिकेडिंग छिन्न भिन्न हो गई थी।



टेढ़ेनाथ मंदिर में सावन मेले की तैयारियां शुरू
बग्घून। क्षेत्र गोमती नदी तट बाबा टेढ़े नाथ धाम में सावन मेले को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। सावन मास की शुरुआत होते ही दूर-दराज से आने बाले कांवड़ियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो जाता है।


शिव मंदिर परिसर के दुकानदारों ने बैरिकेडिंग का किया विरोध



- बोले दुकानदार- स्थायी बैरिकेडिंग से तो सावन में बर्बाद हो जाएगा कारोबार



संवाद न्यूज एजेंसी



गोला गोकर्णनाथ। रविवार की देर शाम शिव मंदिर, गोकर्ण तीर्थ परिसर के दुकानदारों ने लगाई जा रही लोहे की बैरिकेडिंग का विरोध किया। पौराणिक शिव मंदिर मार्ग में प्रशासन ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लोहे के पाइपों में लोहे की जाली जड़कर बैरिकेडिंग लगानी शुरू कर दी है। इस मार्ग में दोनों और दुकानें हैं।




पालिका बाजार राजेश अवस्थी, मनोज शाह, डीके गौतम, आनन्द गुप्ता, राम औतार शाह, कल्लू शाह, शिवम गिरि ,मनोज गिरि, संदीप गुप्ता, हरेन्द्र गुप्ता, मुरारी, शिवकुमार,परशुराम, रमेश चौरसिया, कालिका गुप्ता ,डीके गुप्ता, सुनील गुप्ता आदि ने बैरिकेडिंग का विरोध किया। दुकानदारों का कहना है कि जिस तरह से दुकान के सामने लोहे की स्थायी बैरिकेडिंग लगा दी गई है। दुकानों के सामने जगह ही नहीं बची है तो श्रद्धालु रास्ते में रुकेंगे ही नहीं, ऐसे तो उनका व्यापार ही चौपट हो जाएगा। बोेले, अधिकारियों ने उन्हें बताया था की बैरिकेडिंग अस्थायी रहेगी और यह व्यवस्था केवल सोमवार को लागू होगी। इस संबंध में सोमवार को दुकानदार डीएम को ज्ञापन देकर अपनी मांग रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed