{"_id":"56eeafb84f1c1bcc26f14eb8","slug":"sparrow-has-resolved-to-protect-everyone-in-the-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूरे जिले में सबने लिया गौरैया बचाने का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूरे जिले में सबने लिया गौरैया बचाने का संकल्प
ब्यूरो/ लखीमपुर खीरी।
Updated Sun, 20 Mar 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
विश्व गौरैया दिवस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गौरैया दिवस पर हुई गोष्ठियां और प्रतियोगिताएं
बच्चों को बांटे घोसले, रोज गौरैया को दाना पानी देने की अपील
विश्व गौरैया दिवस के मौके पर जिले भर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। सार्वजनिक जगह और कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में स्वयंसेवी संगठनों ने गोष्ठियों के जरिए गौरैया के सरंक्षण और संबर्धन के लिए लोगों को जागरूक किया। बॉ स्कूल की बालिकाओं ने गौरैया के लिए अनुकूल माहौल बनाने और उनके लिए दाना-पानी देने का संकल्प लिया।
कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में सौजन्या संस्था ने विश्व गौरैया दिवस पर दुधवा लाइव संगठन के सहयोग से एक कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता केके मिश्र ने की। बालिकाओं ने भी गौरैया के महत्व और उनके सरंक्षण पर अपने विचार रखे। सौजन्या की अध्यक्ष डॉ. उमा कटियार ने पर्यावरण संतुलन में गौरैया के महत्व के बारे में बताया। दुधवा लाइव के संस्थापक कृष्ण कुमार मिश्र ने बेटी और गौरैया को जोड़कर दोनों के सरंक्षण और संवर्धन पर तरजीह देने की बात कही। गौरैया बचाओ-बेटी बचाओ विषय पर कई बालिकाओं ने अपने विचार रखे। प्रिया, उर्वशी, और आयुषी को क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। कार्यक्रम में गोला गोकर्णनाथ से आये पक्षी प्रेमी मदन मिश्रा ने बताया कि कैसे उन्होंने अपने घर में झाडिय़ां और बेलें लगाई हैं और दाना-पानी रखकर हजारों चिडिय़ों को आसरा दिया है। कार्यक्रम का संचालन सुनीता निगम ने किया। इस मौके पर उषा और इंदिरा बाजपेयी भी मौजद रहीं।
गोलागोकर्णनाथ में गौरैया दिवस पर नगर के स्कूल, कालेज और प्रबुद्घ संगठनों के पदाधिकारियों ने गौरैया संरक्षण के लिए हाथों में घोसले लेकर जनजागरण किया। विद्यार्थियों को गौरैया संरक्षण की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन
रजागंज में गौरैया के बचाव के लिए बच्चों ने पॉलिथिन का प्रयोग न करने की अपील भी की। पास पड़ोस के वातावरण को स्वच्छ रखने और गौरैया को दाना पानी देने का संकल्प लिया। उच्च प्राथमिक विद्यालय करनपुर मुर्तिहा, सिसावां कलां, पीतपुर, ढखवा, घुग्घुलपुर, जिगिनहां, भल्लिया बुजुर्ग, कुनैठिया, बहेरवा में गौरैया दिवस मनाया गया।
कुकरा में परिषदीय विद्यालयों में ग्रीन यूपी क्लीन यूपी, वन्य जीव संरक्षण की शपथ दिलाई गई। न्याय पंचायत केंद्र समन्वयक प्रेमचंद ने बताया कि प्रत्येक विद्यालय में गौरैया संरक्षण के लिए पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को गौरैया बचाने के टिप्स दिए। इस मौके पर प्रधानाध्यापक अस्मत आरा, फरहत फातिमा, हुमैरा परवीन, वीरेंद्र कुमार, मोहित वर्मा, एकता शर्मा, अर्कदीप कौर आदि शिक्षक मौजूद रहे।
गौरया दिवस पर एसडीएम ने बांटे बच्चों को घोंसले
पलियाकलां। विश्व गौरया दिवस पर तहसील सभागार में गौरैया संरक्षण संकल्प दिवस मनाया गया। इसमें एसडीएम ने बच्चों को घोसले बांटे और उन्हें गौरया का महत्व समझाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीएम आलोक वर्मा ने की। उन्होंने कहा कि सुख, समृद्धि, शांति और प्रसन्नता की प्रतीक गौरैया आज हमारे घरों से विलुप्त हो गई है और उसका अस्तित्व ही संकट मे है। इसलिए गंभीर प्रयास करते हुए हमें उसके संरक्षण का संकल्प लेना होगा। इसके बाद उन्होंने ग्राम प्रधान बसंतापुर राम नरेश समेत अनन्या, खुशी, आरती, निशा, सिमरन, शिल्पी, रोशनी, मानसी, शहबाज खान आदि करीब 20 बच्चों को गौरया के घोसले बांटे। कार्यक्रम में मनोज कुमार वर्मा, प्रताप नारायण रमाकांत वर्मा, दिलीप कुमार, सर्वेश कुमार विजेंद्र कुमार समेत दर्जनों लोग और बच्चे मौजूद रहे।
विवेकानंद एकेडमी मे भी मना गौरैया दिवस
पलियाकलां में विवेकानंद एकेडमी भीरा में दुधवा टाइगर रिजर्व और समाज कल्याण इको अवेयरनेस संस्था ने गौरैया संरक्षण कार्यक्रम हुआ। इसमें मुख्य अतिथि दुधवा नेशनल पार्क के उपनिदेशक महावीर कौजलगि, वन्यजीव प्रतिपालक कल्पनाथ गौतम, वीसी तिवारी, आरबी यादव सहित अन्य दुधवा के कई अधिकारी और कर्मचारी परवेज हनीफ ,समन्वयक समाज कल्याण, प्रबंधक प्रधानाचार्य, अध्यापक व बच्चे मौजेूद रहे।
गौरैया संरक्षण की ली शपथ
मैलानी में विश्व गौरैया दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष अनीता यादव समेत मौजूद सभी लोगों ने गौरैया संरक्षण की शपथ ली तथा लोगों को घोंसले बांटे। इस मौके पर सपा पिछड़ा जिलाध्यक्ष नरेश यादव, ईओ एके बाजपेई, अर्जुन लाल, हंसराम, दिलशाद हुसेन, शिवदेवी, सुनीता, मनोज कुमार, संजीव कुमार, राम शंकर, धर्मेंद्र शर्मा, प्रीतपाल सिंह, धीरेंद्र वर्मा, बाबूराम, यूसुफ अंसारी, राजेश कुमार, अरविंद गोयल आदि मौजूद रहे।
हर हाल में बचाएंगे गौरेया
बांकेगंज में बोझिया स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में गौरैया संरक्षण संकल्प दिवस मनाया गया। वार्डेन निशी ने छात्राओं को गौरेया के बारे में रोचक जानकारी दीं और उनके संरक्षण पर बल दिया। छात्राओं ने भी गौरेया के संरक्षण का संकल्प लिया।
धौरहरा नगर पंचायत में भी हुआ कार्यक्रम
धौरहरा में नगर पंचायत में गौरैया दिवस मनाया गया इसमें नगरपंचायत अध्यक्ष राजीव जायसवाल समेत सभी सभासदों नें गौरैया संरक्षण की शपथ ली। इस मौके पर राजीव जायसवाल ने कहा कि दादी अम्मा की कहानियां हमें गौरैया की याद दिलाती है। ईओ आरके भार्गव ने कहा कि गौरैया को बचाने के हर संभव उपाय करने चाहिए। इस अवसर पर रेंजर यूपी सिंह भी मौजूद रहे।
गौरैया बचाने का बीड़ा उठाया
जंगबहादुर गंज। पसगवां ब्लाक कार्यालय में विश्व गौरैया दिवस मनाया गया। इस मौके पर लकड़ी के नेस्ट बाक्स भी वितरित किए गए। कार्यक्रम में एपीओ राजकुमार सिंह, एडीओ अभय प्रकाश वाजपेई, गोविंद प्रसाद, रंजीत सिंह, वीरेंद्र कुमार आदि तमाम लोग मौजूद रहे।
गौरैया के कुनबे को बढ़ाने का संकल्प
अमीरनगर मे विश्व गौरैया दिवस पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें गौरैया को बचाने का संकल्प लिया गया। कहा कि गौरैया के विलुप्त होने से वातावरण दूषित हो रहा है। इसके अलावा बस्तौली, अमीरनगर, मगदापुर, मूड़ा खालसा, कुंभी, हरीनगर, परसपुर, मथना, उमरिया में भी गौरैया विश्व दिवस मनाया गया।