फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Akhilesh Yadav on a two-day visit to Lakhimpur Kheri

कुर्मी समाज पर सपा की नजर: लखीमपुर के दो दिवसीय दौरे पर अखिलेश यादव, कई कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

Mon, 05 Jun 2023 11:46 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: बरेली ब्यूरो Updated Mon, 05 Jun 2023 11:46 AM IST
सार

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज से दो दिवसीय लखीमपुर खीरी के दौरे पर हैं। वह कार्यकर्ता सम्मलेन सहित कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। माना जा रहा है कि सपा आगामी लोकसभा चुनाव में जिले की दोनों संसदीय सीटों से कुर्मी समाज से प्रत्याशी उतार सकती है। 

विज्ञापन
Akhilesh Yadav on a two-day visit to Lakhimpur Kheri
सपा मुखिया अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धौरहरा और खीरी संसदीय सीट से समाजवादी पार्टी (सपा) कुर्मी समाज के प्रत्याशी को लड़ाने की तैयारी में हैं। सप्ताह भर पहले लखनऊ में इस पर मंथन हो चुका है। अब खीरी में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मंगलवार को कुर्मी समाज के दिवंगत दो बड़े नेताओं की प्रतिमाओं का अनावरण करेंगे। इसी सिलसिले में सपा मुखिया अखिलेश यादव आज लखीमपुर खीरी आ रहे हैं। वह यहां दो दिन रुकेंगे। 
विज्ञापन


पार्टी सूत्र बताते हैं कि लगातार हो रही पराजय को लेकर लखनऊ बुलाए गए नेताओं से पूछा गया कि चुनाव किसे लड़ाया जाए। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सभी को एक एक पर्ची भी थमाई। सभी से उस पर अपने मनपसंद प्रत्याशी का नाम लिखने को कहा गया। इस बीच वहां मौजूद नेताओं ने पार्टी की आंतरिक गुटबाजी की पोल भी खोलकर रख दी।
विज्ञापन

एक नेता के गुट से जुबानी भिड़ंत

सपा के शहर से जुड़े एक नेता के गुट की राष्ट्रीय स्तर के एक नेता के गुट से जुबानी भिड़ंत भी हुई। सबके सामने उन्हें दरकिनार किए जाने का अखिलेश यादव का यह रवैया भी पार्टी के राष्ट्रीय स्तर के कद्दावर नेता को नागवार गुजरा। बताते हैं कि कुछ दिनों बाद उनके घर से सपा का झंडा भी उतर गया और तब से ही वह दिल्ली में ही डटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्र बताते हैं कि सपा के बड़े नेता अपनी बेटी को चुनाव लड़ाना चाहते हैं, लेकिन जनपद के नेता राजी नही है। नाराजी होने वाला गुट अखिलेश का करीबी हैं। ऐसे में इस बीच सिर्फ कुर्मी नेताओं से सपा मुखिया की मुलाकात पर मुस्लिम समाज भी नाराज दिखा और लोहिया वाहिनी के रियाजुल्ला और फैजल ख़ान के अलावा कई नेताओं ने इस्तीफा दे दिया।

कभी राष्ट्रीय स्तर के नेता के साथ होते थे पूर्व विधायक

लखीमपुर में लंबे समय से सपा दो गुट में बंटी नजर आ रही है। एक वर्ग जो राष्ट्रीय स्तर के नेता के साथ था, वह अब अखिलेश के सजातीय और करीबी गुट के साथ आ खड़ा हुआ है। इसलिए सपा में रार छिड़ गई है। 

पहले से ही चुनावी लड़ाई में पस्त रही सपा के लिए अपनों को ही मनाने की दोहरी चुनौती आ खड़ी हो गई है। सपा के लिए दो- दो बार आठ विधानसभा और लोक सभा चुनाव में करारी हार मिलने के बाद 2024 से पहले अब अपनों से ही लड़ाई ठन गई है।

पूर्व सीएम अखिलेश का दो दिवसीय दौरा आज से

लखीमपुर खीरी में दो दिवसीय कार्यकर्ता सम्मलेन सहित कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के लिए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष खीरी पहुंचे हैं। सपा जिलाध्यक्ष रामपाल यादव ने बताया कि पूर्व विधायक आरए उस्मानी से मुलाकात के बाद वह करीब पौने दो बजे तक जिला उपाध्यक्ष अनस रसीद के आवास पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। दो बजे महेवागढ़ी स्थित स्व. धीरेन्द्र बहादुर सिंह के आवास व देवकली रोड स्थित पटेल आवास पर पहुंचकर शोक संवेदनाएं व्यक्त करेंगे। 

मंगलवार को दुधवा से निकलकर आदर्श जनता इंटर कालेज देवकली सैदापुर भाऊ में स्व. पूर्व विधायक कौशल किशोर की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। 11.15 बजे पार्टी द्वारा आयोजित सम्मेलन में शिरकत करेंगे। दोपहर दो बजे स्व. चौधरी यशपाल चौधरी की प्रतिमा का अनावरण और जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा समाप्त होने के बाद शाम करीब पांच बजे वह लखनऊ के लिए रवाना होंगे। सम्मेलन में करीब 600 लोगों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed