फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   SP, the surprise inspections of court complex

एसपी ने कचहरी परिसर का किया औचक निरीक्षण 

Sat, 07 Jan 2017 10:46 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Sat, 07 Jan 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
एसपी मनोज कुमार झा ने कचहरी परिसर का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था देखी। इस दौरान आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद बंदूक लेकर घूम रहे एक लेखपाल को पकड़ लिया। एसपी के आदेश पर सदर कोतवाली पुलिस ने बंदूक को कब्जे में ले लिया। 
विज्ञापन

शनिवार को एसपी मनोज कुमार झा ने एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी, सीओ सिटी निर्मल कुमार बिष्ट के साथ कचहरी का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने कचहरी हवालात भी देखी और वहां मौजूद सिपाहियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। इसी दौरान एसपी की नजर बंदूक के साथ खड़े एक लेखपाल पर पड़ी। एसपी के आदेश पर सदर कोतवाली पुलिस ने बंदूक को कब्जे में ले लिया। सदर कोतवाल ने बताया कि बंदूक को धारा 188 के तहत सीज कर दिया गया है। इधर बंदूक सीज करने की खबर पर कई लेखपाल सदर कोतवाली पहुंचे और हंगामा करने लगे, लेकिन मौके पर पहुंचे सीओ सिटी ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed