{"_id":"62f9471d588a6374b01c43dd","slug":"sp-honored-75-police-personnel-who-did-excellent-work-lakhimpur-news-bly4944260107","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्कृष्ट कार्य करने वाले 75 पुलिस कर्मियों को एसपी ने सम्मानित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्कृष्ट कार्य करने वाले 75 पुलिस कर्मियों को एसपी ने सम्मानित किया
विज्ञापन
उत्कृष्ट सेवा के लिए पुरस्कृत किए गए पुलिसकर्मी।
सम्मान पाने वालों में पांच सेवानिवृत्त पुलिस कर्मी भी रहे शामिल
लखीमपुर खीरी। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में रविवार को पुलिस विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 75 पुलिस कर्मियों को एसपी संजीव सुमन ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसमें पांच सेवानिवृत्त पुलिस कर्मी भी शामिल रहे।
पुलिस लाइन में एसपी संजीव सुमन ने बताया कि अमृत महोत्सव अभियान का उद्देश्य आमजन के दिलों में देशभक्ति की भावना को प्रबल करना व देश के लिए प्रत्येक व्यक्ति में प्रेम जागरूक करना है। इसके बाद एसपी ने सदर कोतवाली के निरीक्षक चंद्रशेखर सिंह, महिला आरक्षी प्राची द्विवेदी समेत सात पुलिसकर्मी, ईसानगर के एसआई शिवाजी दुबे समेत सात पुलिसकर्मी, गौरीफंटा के निरीक्षक अखिलेश कुमार यादव समेत चार पुलिसकर्मियों को एसपी ने सम्मानित किया।
इसी तरह फूलबेहड़ के तीन, धौरहरा के नौ, मैगलगंज के तीन, मितौली के एक, भीरा के तीन, मैलानी के एक, निघासन के छह, तिकुनिया के दो, सिंगाही के दो, पलिया के छह, मोहम्मदी के पांच, पसगवां के तीन व हैदराबाद के दो पुलिसकर्मी सम्मानित किए गए। इस अवसर पर सीओ प्रशिक्षु प्रवीण कुमार व प्रतिसार निरीक्षक शिव नारायण समेत अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।