{"_id":"6a6254e4c25fafc97405c47e","slug":"sp-delegation-meets-dm-raises-demands-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1009-180623-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: डीएम से मिला सपा का प्रतिनिधिमंडल, उठाई मांगें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: डीएम से मिला सपा का प्रतिनिधिमंडल, उठाई मांगें
Thu, 23 Jul 2026 11:22 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 23 Jul 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
डीएम को ज्ञापन देने के बाद वार्ता करते सपा प्रतिनिधिमंडल के सदस्य। संवाद
लखीमपुर खीरी। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष रामपाल यादव के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने कलक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया। इस दौरान सपा नेताओं ने मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय रामपुर, छात्र आंदोलनों, प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक और बेरोजगारी जैसे मुद्दों को उठाते हुए केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों पर सवाल खड़े किए।
ज्ञापन में कहा गया कि सरकार की नीतियों से छात्रों और युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। सपा जिलाध्यक्ष रामपाल यादव ने आरोप लगाया कि मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय रामपुर के 38 भवनों को ध्वस्त करने के आदेश से हजारों छात्रों के भविष्य पर संकट खड़ा हो गया है। प्रतिनिधिमंडल ने देशभर में प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं और छात्र आंदोलनों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर भी नाराजगी जताई गई।
सपा ने मांग की कि मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय की तकनीकी कमियों को दूर कर उसका संचालन जारी रखा जाए, पेपर लीक से प्रभावित और आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिजनों को उचित मुआवजा दिया जाए, केंद्र और राज्यों में रिक्त लगभग 22 लाख पदों पर भर्ती का कैलेंडर जारी किया जाए, बेरोजगार युवाओं को बेरोजगारी भत्ता दिया जाए तथा गरीब छात्रों के लिए सस्ती और सुलभ शिक्षा की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन
ज्ञापन में चेतावनी दी गई कि यदि जौहर विश्वविद्यालय समेत अन्य मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो समाजवादी पार्टी शांतिपूर्ण जन आंदोलन शुरू करने के लिए बाध्य होगी।
इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में जिला महासचिव अंसार महलूद, पूर्व एमएलसी शशांक यादव, पूर्व विधायक रामसरन, विनय तिवारी, सुनील लाला, आरएस कुशवाहा, डॉ. आरए उस्मानी, दाउद अहमद, वरूण चैधरी, अनुराग पटेल, मो. कयूम खां समेत कई अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।