{"_id":"594a788e4f1c1b3e1f8b47e9","slug":"sp-cycling-message-of-given-environmental-protection","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा ने साइकिल चलाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा ने साइकिल चलाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Wed, 21 Jun 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
योग दिवस पर जिलाध्यक्ष ने कहा, दिनचर्या में शामिल करें योग और साइकिलिंग
विश्व योग दिवस के मौके पर पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार जिले भर के सपा कार्यकर्ताओं ने साइकिल यात्रा निकालकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
सपा जिला कार्यालय लोहिया भवन से पर्यावरण प्रेमी, वाइल्ड लाइफ के सदस्य प्रोफेसर डॉ वीपी सिंह ने, जिलाध्यक्ष अनुराग पटेल और एमएलसी शशांक यादव के नेतृत्व में जनजागरण साइकिल यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा लोहिया भवन से शुरू होकर जेल रोड, महिला अस्पताल होते हुए अस्पताल रोड से संकटा देवी रोड से मेन रोड होते हुए कचहरी रोड होकर अंबेडकर पार्क से होकर लोहिया भवन पर समाप्त हुई।
रैली की शुरुआत में सपा जिलाध्यक्ष अनुराग पटेल ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जनता को पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश देने के लिए पर्यावरण जागरूकता यात्रा का आयोजन किया है। आम जनमानस को स्वथ्य शरीर के लिए व्यायाम, योगासन, मार्निंग वॉक, खेलकूद, साइकिलिंग आदि विधियां का लगातार प्रयोग करना चाहिए। सपा कार्यकर्ता योग व साइकिलिंग को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। इस मौके पर महामंत्री मोहम्मद कय्यूम खां, पपिल मनार, रामपाल यादव, बजरंग सिंघल, तृप्ति अवस्थी, चंदन लाल बाल्मीकी, मुन्ना यादव, रियाजुल्ला खां, अशोक वर्मा, हनीफ खां, कुलदीप चौरसिया, वरुण कटियार, आकाश गुप्ता, राजन तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। सपा छात्रसभा जिलाध्यक्ष आकाश लाला, सुऐब, दीपक वर्मा ने साइकिल यात्रा निकाली।
मोहम्मदी। सपाइयों ने योग दिवस पर साइकिल चलाकर प्रदर्शन किया। इस मौके पर डॉ आरए उस्मानी, सगीर आलम सिद्दीकी, जमाल मंसूरी, करन यादव, डॉ अब्दुल हमीद आदि मौजूद रहे।
रजागंज। ग्राम तुसौरा से लेकर रजागंज तक साइकिल यात्रा निकाली गई, जिसमें लोहिया वाहिनी सचिव दीपक लाला, विद्याप्रकाश वर्मा, रोहन लाल, संतोष भार्गव, प्रीतम ,रूपराम वर्मा आदि शामिल हुए।
मितौली। पूर्व विधायक सुनील लाला की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने कस्बे के मार्गों पर साइकिल चलाकर लोगों से निरोग बनाने की अपील की। यात्रा में श्रीकेशन, प्रकाश वर्मा, उमाशंकर वर्मा, संगेश सिंह आदि मौजूद रहे।
धौरहरा। पूर्व मंत्री यशपाल चौधरी नें अपने समर्थकों के साथ अमेठी गांव से धौरहरा, लालापुरवा, महादेव गांवों तक साइकिल चलाकर जनमानस को पर्यावरण के लिए जागरूक किया। इस मौके पर मुन्ना पहलवान, अमीन खां, जहीर खां, हरीश अवस्थी, हरेराम भार्गव आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मैलानी। सपाइयों ने चेयरमैन अनीता यादव के नेतृत्व में सुवाबोझ ग्राम पंचायत के गांव पोहकरपुर में साइकिल रैली निकालकर पर्यावरण जागरुकता संदेश दिया। रैैली में सपा पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष नरेश यादव, सचिव कामिल गाजी, मुुकील गाजी, विधानसभा अध्यक्ष ललित पाल आदि मौजूद रहे।