{"_id":"6aff35918dd2bb8d550d23ec","slug":"sowing-season-is-running-out-waiting-for-dap-continues-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1036-190159-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: बोआई का समय निकला जा रहा, डीएपी का इंतजार बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: बोआई का समय निकला जा रहा, डीएपी का इंतजार बरकरार
Thu, 19 Nov 2026 11:14 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 19 Nov 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
खमरिया में खाद के लिए परेशान किसान। संवाद
लखीमपुर खीरी। रबी फसलों की बोआई का समय बीत रहा है, लेकिन सहकारी समितियों पर डीएपी उपलब्ध नहीं है। कई जगह 15 दिनों से स्टॉक खत्म है तो कहीं किसान तीन-चार दिन से खाद के लिए चक्कर लगा रहे हैं। इसके बावजूद विभाग ने समय रहते मांग नहीं भेजी। अब किल्लत बढ़ने पर दो रैक डीएपी की डिमांड भेजी गई है। खाद कब पहुंचेगी, इसे लेकर अधिकारी भी स्पष्ट जानकारी नहीं दे पा रहे हैं।
पलियाकलां में गन्ना सहकारी समिति के 19 गोदामों में डीएपी नहीं है। सचिव ज्ञान प्रकाश तिवारी ने बताया कि स्टॉक खत्म है। हालांकि, अन्य खाद उपलब्ध हैं। डीएपी आते ही वितरण किया जाएगा। सेमरीपुरवा गोदाम पर ताला लटका मिला और परिसर में जानवर बंधे थे।
खमरिया में 450 यूरिया और 40 एनपीके उपलब्ध है, लेकिन डीएपी नहीं है। खाद के इंतजार में बैठे किसान रामचरण ने बताया कि वह तीन-चार दिन से चक्कर लगा रहे हैं। गन्ने और सरसों की बोआई के लिए डीएपी की जरूरत है। बस्तौली में भी यूरिया है, लेकिन डीएपी नहीं। सचिव अनुज मिश्रा ने बताया कि यूरिया वितरित की जा रही है।
विज्ञापन
पसगवां और खरगापुर समितियों पर करीब 15 दिनों से डीएपी और एनपीके दोनों नहीं हैं। जसमढ़ी समिति के सचिव कन्हैया लाल शर्मा ने बताया कि वहां डीएपी का स्टॉक खत्म हो चुका है। बेहजम की समिति अछनिया में भी डीएपी नहीं है, जबकि अंदापुर में डीएपी और एनपीके दोनों उपलब्ध नहीं हैं।
-- -- -- -- -- -- -डीएपी की दो रैक की डिमांड की गई है, जो जल्द आने वाली है। अब तक 800 एमटी डीएपी का वितरण कराया जा चुका है।
-प्रवीण कुमार, एआर कोऑपरेटिव