{"_id":"6ac9318d2ade208fbf0ef98b","slug":"someone-stole-a-carton-containing-mobile-phones-worth-rs-20-lakh-from-a-roadways-bus-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1010-187161-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: रोडवेज बस से 20 लाख के मोबाइल फोन रखे कार्टून ले गया कोई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: रोडवेज बस से 20 लाख के मोबाइल फोन रखे कार्टून ले गया कोई
Fri, 09 Oct 2026 11:55 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 09 Oct 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। लखनऊ से रोडवेज बस के जरिये लखीमपुर भेजे गए सैमसंग कंपनी के 22 मोबाइल फोन से भरा कार्टून गायब हो गया। मोबाइल फोन की कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई जा रही है।
बस के लखीमपुर बस अड्डे पहुंचने पर व्यापारी का कर्मचारी कार्टून लेने पहुंचा तो वह नहीं मिला। इसके बाद व्यापारी ने सदर कोतवाली पुलिस को सूचना दी।
पुलिस के मुताबिक, शहर के एक मोबाइल व्यापारी ने लखनऊ से सैमसंग के 22 फोन मंगाए थे। लखनऊ के व्यापारी ने मोबाइल फोन कार्टून में पैक कर रोडवेज बस में रखवाए थे। साथ ही बस कर्मचारी का मोबाइल नंबर देकर तय समय पर कार्टून उतरवाने की बात कही थी। बस के लखीमपुर पहुंचने पर कार्टून गायब मिला।
व्यापारी की सूचना पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। फिलहाल पुलिस को तहरीर मिलने का इंतजार है। सीओ महक शर्मा ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। जानकारी कराई जाएगी। यदि ऐसी घटना हुई है तो जल्द खुलासा किया जाएगा।