Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Some wait for the weighing, some for the slip, some for the sugarcane itself

Lakhimpur Kheri News: किसी को तौल का इंतजार तो कहीं पर्ची का, कहीं गन्ना ही खारिज

Thu, 19 Nov 2026 11:17 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 19 Nov 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Some wait for the weighing, some for the slip, some for the sugarcane itself
बरबर के गलरई ए सेंटर लोडर न होने से इंतजार में बैठे किसान। संवाद
लखीमपुर खीरी। खेतों से मिल तक गन्ना पहुंचाने के बाद भी किसानों की मुश्किलें खत्म नहीं हो रही हैं। कहीं तौल के लिए 10 से 12 घंटे इंतजार करना पड़ रहा है तो कहीं पर्चियां जारी नहीं हो रही हैं।
विज्ञापन

कुछ केंद्रों पर गन्ने की प्रजाति को लेकर खरीद से मना किया जा रहा है। गीले यार्ड में ट्रक फंस रहे हैं तो कहीं गन्ना उतारने के लिए लोडर और पीने के पानी तक का इंतजाम नहीं है। जिले की चीनी मिलों और क्रय केंद्रों पर अव्यवस्थाओं का खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

अमीरनगर की कुंभी चीनी मिल का गन्ना यार्ड ट्राॅलियों और ट्रकों से भरा मिला। किसानों को तौल के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। शहाबुद्दीन, वीरेंद्र पाल सिंह और नफीस ने बताया कि गन्ना तौलाने में 10 से 12 घंटे लग रहे हैं। इस दौरान उन्हें ट्राॅलियों के नीचे बैठकर इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेहजम क्षेत्र में अवध शुगर मिल हरगांव के गन्ना सेंटर का यार्ड गीला होने से ट्रकों की आवाजाही प्रभावित है। गन्ना लोड होने के बाद ट्रक यार्ड से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। ऐसे में करीब एक किलोमीटर दूर ट्रकों में गन्ना लोड कराया जा रहा है। इससे समय बर्बाद हो रहा है और पर्चियां भी कम जारी हो रही हैं। गन्ना डायरेक्टर शैलेंद्र वर्मा ने बताया कि यार्ड सूखने के बाद पर्चियों का इंडेंट बढ़ाया जाएगा।
गोला चीनी मिल अगले दिन से शुरू होनी है, लेकिन उसका गन्ना यार्ड खाली पड़ा मिला। मुख्य तौल गेट पर गन्ने से भरी केवल तीन ट्राॅलियां खड़ी थीं। वहीं, गुलरिया चीनी मिल में करीब 200 गन्ना भरी ट्राॅलियां और 50 ट्रक मौजूद मिले। बरवर के गलरई ए सेंटर पर लोडर न होने से किसानों को इंतजार करना पड़ा। यहां पेयजल की व्यवस्था भी नहीं मिली, जबकि अन्य सेंटरों पर गन्ना उतारने के लिए लोडर का इस्तेमाल हो रहा था।
-------------
संपूर्णानगर में अधूरी तैयारियों के बीच आज पेराई सत्र का पूजन

संपूर्णानगर। किसान सहकारी चीनी मिल में शुक्रवार को पेराई सत्र का शुभारंभ होना है, लेकिन क्रय केंद्रों की तैयारियां अधूरी हैं। महंगापुर क्रय केंद्र पर कांटा लगाने का काम पूरा नहीं मिला। पेयजल और शौचालय की व्यवस्था भी नहीं थी। मुरारखेड़ा कॉलोनी निवासी एवं साधन किसान सहकारी समिति के संचालक महिपाल सिंह ने बताया कि पूजन का निमंत्रण तो मिला है, लेकिन गन्ना तौल की पर्ची नहीं मिली। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारी केवल पूजन का कोरम पूरा कर रहे हैं। मुख्य गन्ना अधिकारी उदय भान सिंह ने बताया कि शुक्रवार को डोंगा पूजन होना है। अभी गन्ना खरीद का इंडेंट जारी नहीं हुआ है। पेराई शुरू होने में चार से पांच दिन लग सकते हैं। संवाद
--------------
प्रजाति के विवाद में अटका गन्ना
महेवागंज। खंभारखेड़ा चीनी मिल में 9707 किस्म के गन्ने की खरीद को लेकर बृहस्पतिवार को श्रीनगर विधायक मंजू त्यागी, एसडीएम सदर, डीसीओ, मिल प्रबंधन और किसानों के बीच बैठक हुई। इसमें 9707 किस्म के पेड़ी गन्ने को सामान्य और पौध को अस्वीकृत प्रजाति में खरीदने पर सहमति बनी।
वहीं, धौरहरा क्षेत्र के गुलरिया, लौखनिया, कफारा, जटपुरवा, भूलनपुर, मल्लबेहड़, अभयपुर, नकहिया, तेजनपुरवा और होलागढ़ केंद्रों पर 9709 प्रजाति को लेकर विवाद है। किसान संजय वर्मा, शिवशंकर वर्मा और रमेश गुप्ता ने बताया कि यह अर्ली प्रजाति है, लेकिन इसे नकली किस्म बताकर लौटाया जा रहा है। गुलरिया मिल के सहायक गन्ना प्रबंधक प्रदीप यादव ने बताया कि फिलहाल इस प्रजाति की तौल पर रोक है। संवाद
-----------------
9707 किस्म के पेड़ी गन्ने को सामान्य, जबकि पौध को अस्वीकृत प्रजाति में खरीदने पर सहमति बनी है। किसान भी इसके लिए मान गए हैं। गन्ना केंद्रों पर आ रही दिक्कतों का प्राथमिकता से समाधान कराया जाएगा। लापरवाही मिलने पर जवाबदेही तय होगी।
-जितेंद्र कुमार मिश्रा, जिला गन्ना अधिकारी
----



करीब 10 घंटे से अधिक समय हो गया है, लेकिन अभी तक तौल के लिए नंबर नहीं आया। भीड़ अधिक होने से किसानों को काफी परेशानी हो रही है।

वीरेंद्र पाल, शहाबुद्दीनपुर
------------

बुधवार शाम चार बजे गन्ना लेकर यार्ड पहुंच गए थे, लेकिन बृहस्पतिवार दोपहर दो बजे तक तौल का नंबर नहीं आया। आगे भी काफी वाहन खड़े हैं। पता नहीं कब नंबर आएगा।

-नफीस, इमलीखेड़ा

बरबर के गलरई ए सेंटर लोडर न होने से इंतजार में बैठे किसान। संवाद

बरबर के गलरई ए सेंटर लोडर न होने से इंतजार में बैठे किसान। संवाद

बरबर के गलरई ए सेंटर लोडर न होने से इंतजार में बैठे किसान। संवाद

बरबर के गलरई ए सेंटर लोडर न होने से इंतजार में बैठे किसान। संवाद

बरबर के गलरई ए सेंटर लोडर न होने से इंतजार में बैठे किसान। संवाद

बरबर के गलरई ए सेंटर लोडर न होने से इंतजार में बैठे किसान। संवाद

बरबर के गलरई ए सेंटर लोडर न होने से इंतजार में बैठे किसान। संवाद

बरबर के गलरई ए सेंटर लोडर न होने से इंतजार में बैठे किसान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed